Home » धर्म और रणयुद्ध में कोई अपना नहीं होता, सपा के खिलाफ़ हर सीट पर लड़ेगी सेक्युलर मोर्चा

धर्म और रणयुद्ध में कोई अपना नहीं होता, सपा के खिलाफ़ हर सीट पर लड़ेगी सेक्युलर मोर्चा

by pawan sharma

आगरा। शुक्रवार को ताजनगरी में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के प्रवक्ता अरविंद यादव शामिल हुए। हालांकि कार्यकर्ता इसे बैठक न कह कर एक शिष्टाचारिक भेंट बता रहे थे पर कमरे में भीड़ और पुराने सपाइयों की मोर्चे में ज्वाइनिंग सब कुछ बता रही थी।

इस दौरान प्रवक्ता अरविंद ने सपा को अस्तित्वहीन और निराधार पार्टी बताते हुए उनकी पार्टी का सपा से किसी तरह का नाता न होने की बात कही और आगामी चुनाव में सपा परिवार के विरुद्ध प्रत्याशी उतारने के सवाल पर कहा कि रण युद्ध और धर्म युद्ध मे कोई अपना नहीं होता और यह भी अभी नही कह सकते कि वहां पार्टी का प्रत्याशी कौन होगा। बाकी इस पर निर्णय शिवपाल यादव लेंगे।

आज आगरा में शिवपाल के सबसे करीबी माने जाने वाले नितिन कोहली के निवास पर समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के प्रवक्ता अरविंद यादव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सपा की आगरा शहर की सबसे पुरकनी कार्यकर्ताओ में गिनी जाने वाली मुन्नी बेगम और अन्य को पार्टी की सदस्यता दिलवाई। मुन्नी बेगम का सपा में महत्व इस बात से जाना जा सकता है कि सरकार के समय वो रिक्शे से चलती थी और तब उन्हें सरकारी गनर मिले हुए थे।

बैठक के बाद प्रेस से बात करते हुए अरविंद यादव ने कहा कि पार्टी की लगातार लिस्ट जारी हो रही है और जल्द हर जिले और शहर की कार्यकारिणी गठित हो जाएगी। ताजनगरी में कार्यालय खुलना भी लगभग तय बताया गया। समाजवादी पार्टी के तोताराम द्वारा शिवपाल के मुख्यमंत्री बनना चाहने की बात पर उन्होंने कहा कि शिवपाल से बड़ा त्यागी कोई नहीं है। उन्होंने पहले लिख कर दिया कि वो मुख्यमंत्री नही बनेंगे और फिर चुनाव न लड़ने की बात भी कही।उन्होंने समाजवादी पार्टी के बाद जनता के लिए सबसे विश्वसनीय पार्टी समाजवादी सेक्युलर मोर्चा को बताया।

मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर उन्होंने कहा कि यह पार्टी आगे तय करेगी। वहीं बैठक आयोजन करने वाले नितिन कोहली ने कहा कि यह बैठक होती तो बड़ा हल्ला होता और काफी भीड़ होती यह एक शिष्टाचारिक भेंट है।

Related Articles

Leave a Comment