Home » नवनियुक्त शहर व जिला अध्यक्ष ने की बैठक, प्रत्याशियों को जिताने के लिए बनाई चुनावी रणनीति

नवनियुक्त शहर व जिला अध्यक्ष ने की बैठक, प्रत्याशियों को जिताने के लिए बनाई चुनावी रणनीति

by pawan sharma

Agra. कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष की अध्यक्षता में पहली कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त शहर व जिला अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद पार्टी को मजबूत करने के साथ साथ लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी को जिताने के लिए कार्यकर्ताओं ने विचार व्यक्त किये।

शहर अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि मैं सब लोगों को साथ लेकर चलूंगा। एक-एक कार्यकर्ता के लिए संपूर्ण रूप से लड़ाई लड़ने का काम करूंगा। लेकिन यह यह संघर्ष का समय है इसमें सिर्फ करो या मरो की स्थिति है क्योंकि लोकसभा का चुनाव सिर पर है और कांग्रेस इंडिया गठबंधन में शामिल है। ऐसे में इंडिया गठबंधन के सभी प्रत्याशियों को जिताना हमारी जिम्मेदारी है।

जिला अध्यक्ष अरुण शर्मा ने कहा कि मेरे लिए एक चुनौती का विषय है क्योंकि जिले में रामनाथ सिकरवार को चुनाव जीताकर लोकसभा भेजना है। जिले का हर कांग्रेस कार्यकर्ता इस समय खुद रामनाथ सिकरवार है और यह सोच ले कि वही इस बार चुनाव खुद लड़ रहा है। अगर वह ऐसा करता है तो रामनाथ सिकरवार को हम अच्छे वोटो के साथ संसद पहुँचा पाएंगे।

Related Articles

Leave a Comment