Home » एनसीआर आगरा मंडल ने पर्यावरण सुरक्षा के लिए चलाए कई अभियान

एनसीआर आगरा मंडल ने पर्यावरण सुरक्षा के लिए चलाए कई अभियान

by pawan sharma

आगरा। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके लोगों को जागरूक बनाने के लिए शहर में जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे आगरा रेल मंडल में भी पर्यावरण को लेकर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। मंडल रेल प्रबंधक सुशील कुमार श्रीवास्तव ने पहले कार्यालय परिसर स्थित पार्क में एयर क्वालिटी इंडेक्स बोर्ड का शुभारंभ किया। इसके माध्यम से एयर क्वालिटी इंडेक्स से पर्यावरण की गुणवत्ता सभी के सामने होगी और हर कोई इसकी जांच कर सकेगा।

इसके बाद पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्काउट गाइड रैली निकाली गयी। इस रैली का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक सुशील कुमार श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर किया। मंडल रेल प्रबंधक सुशील कुमार श्रीवास्तव, उनकी पत्नी गौरी श्रीवास्तव, एडीआर मुदित चंद्रा सहित तमाम अधिकारी भी रैली में शामिल हुए। इस रैली के माध्यम से सभी यात्रियो को पर्यावरण को स्वच्छ बनाने और अधिक से अधिक पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया गया।

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुँच सभी लोगों ने पर्यावरण को बचाने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। इस अभियान में मंडल प्रबंधक सहित तमाम अधिकारियों और रेल यात्री शामिल हुए और अपने हस्ताक्षर कर इस मुहिम को बल दिया।

रेलवे सांस्कृतिक एकेडमी के द्वारा कैंट रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक पर नुक्कड़ नाटक किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया गया। सांस्कृतिक सचिव के निर्देशन मे नुक्कड़ नाटक सम्पन्न हुआ। इसके उपरांत ऑफिसर कॉलोनी में वृक्षारोपण अभियान चला गया। सभी अधिकारियों और महिला कल्याण संगठन ने एक साथ मिलकर ऑफिसर कॉलोनी में वृक्षारोपण किया और कूड़े को एकत्रित करने के लिए डस्टबिन का वितरण किया गया। घर से निकलने वाला कूड़ा डस्टबिन में ही जाए और वो अलग अलग एकत्रित हो उसके लिए हर एक व्यक्ति को दो डस्टबिन दिए गए। एक गीले कूड़े के लिए और दूसरा सूखा कूड़े के लिए दिया गया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक सुशील कुमार श्रीवास्तव का कहना था कि आज वायु प्रदुषण विश्व व्यापी समस्या बन गया है। भारत भी इस समस्या से अछूता नही है। जिसके कारण भारतीय कई गंभीर बीमारियों से ग्रषित हो रहे है। आज पर्यावरण को बचाना बेहद जरूरी है। यदि पर्यावरण को नहीं बचाया गया तो भविष्य संकट में है। आज वृक्षारोपण प्रत्येक व्यक्ति की अपनी नैतिक जिम्मेदारी बन गयी है। रेल मंडल प्रबंधक ने यात्रियो और आम जनमानस से पर्यावरण बचाने की इस मुहिम में रेलवे का साथ देने की अपील भी की।

Related Articles

Leave a Comment