Home » एनसीसी कैडेट्स ने पर्यटकों का आथित्य सत्कार कर मनाया राष्ट्रीय पर्यटन दिवस

एनसीसी कैडेट्स ने पर्यटकों का आथित्य सत्कार कर मनाया राष्ट्रीय पर्यटन दिवस

by admin

आगरा। राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के अवसर पर एनसीसी आर्मी विंग आगरा कॉलेज के कैडेट्स कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट अमित अग्रवाल के नेतृत्व में राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाने के लिए आगरा किला पहुँचे। एनसीसी कैडेट्स ने आगरा किला के मुख्य द्वार पर देसी विदेशी पर्यटकों का तिलक लगाकर व माला पहनाकर स्वागत किया और पर्यटन दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।

अतिथि देवो भव की परंपरा को साकार करते हुए कैडेट्स ने पर्यटकों का हाथ जोड़कर स्वागत सत्कार किया उसके बाद उन्हें भारत के राष्ट्रीय पर्यटन दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की सांस्कृतिक विविधता के बारे में बताया। कैडेट्स ने विदेश से आनेे वाले पर्यटकों को भारत के विभिन्न शहरों में स्थित ऐतिहासिक स्मारकों की जानकारी और उन्हें पुनः भारत आने का निमंत्रण दिया।

इन पलों को यादगार बनाने के लिए विदेशी पर्यटकों के साथ एनसीसी कैडेट्स ने फोटो खिंचवाई। बेल्जियम, अमेरिका, ईरान, फ्रांस, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, जापान और कोरिया सहित अनेक देशों के विदेशी पर्यटक के साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों से आए भारतीय पर्यटक इस भव्य स्वागत से अभिभूत नजर आए। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स के इस प्रयास की सराहना भी की।

इस अवसर पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के वरिष्ठ संरक्षण सहायक अमरनाथ गुप्ता ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए ऐतिहासिक स्मारकों के प्रति लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह इमारतें हमारी धरोहर हैं। इन्हें संरक्षित करना हम सभी का दायित्व है।

कार्यक्रम में डॉ संध्या अग्रवाल, उत्तर प्रदेश वाहिनी के सूबेदार रमेश कुमार, हवलदार इंदर सिंह, राजीव कुमार गर्ग, एसयूओ शरद अग्रवाल, यूओ विश्वजीत सिकरवार, धीरज सोलंकी, अनिकेत शर्मा, अनामिका, लव कुश गोला, सुहाना खान, वेदपाल महिमा चौधरी, गुलफान मौजूद रहे।

Related Articles