Home » 10 देशों के एनसीसी कैडेट और अधिकारियों ने देखा ताजमहल

10 देशों के एनसीसी कैडेट और अधिकारियों ने देखा ताजमहल

by admin

आगरा। रविवार को यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत 10 देशों के लगभग 102 एनसीसी कैडेट व 16 अधिकारी आगरा आए। उनके आगमन पर एनसीसी ग्रुप हेड क्वार्टर के प्रशिक्षण अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल राजेश मालीवाल वन यूपी बटालियन एनसीसी की प्रशासनिक अधिकारी मेजर नीरजा सिंह ने गर्मजोशी से सभी का स्वागत किया।

10 देशों के दल में मालदीप, सिंगापुर, बांग्लादेश, वियतनाम, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रसिया, श्रीलंका, भूटान एवं नेपाल देशों का प्रतिनिधित्व था। दल का नेतृत्व एनसीसी महानिदेशालय दिल्ली के कर्नल शिवाजी शर्मा ने किया।

एनसीसी ग्रुप मुख्यालय आगरा द्वारा ब्रिगेडियर संजय सांगवान युद्ध कमांडर आगरा के नेतृत्व में आयोजित कैडेटों भ्रमण कार्यक्रम का संचालन किया गया। कैडेट ने इस देश की संस्कृति विशेषकर उत्तर प्रदेश की संस्कृति एवं आगरा के बारे में जानकारी प्राप्त की और इसी अंतराल में उन्होंने ताजमहल भी देखा। ताजमहल को देखकर बाहर से आए प्रतिनिधि दल ने बताया कि उनको यहां आकर बहुत अच्छा लगा।

Related Articles

Leave a Comment