Home » नगर निगम के नशेबाज कर्मी, ये देखिए वीडियो

नगर निगम के नशेबाज कर्मी, ये देखिए वीडियो

by pawan sharma

आगरा। नगर निगम आगरा की कार्यप्रणाली किसी से छुपी नहीं है। पिछले कई सालों से आगरा का नगर निगम अपने कारनामों को लेकर चर्चाओं में रहा है।

मगर अब हालात सुधरने लगे हैं तो वहीं आगरा नगर निगम के कुछ कर्मी ऐसे भी हैं जो अभी भी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। नशे में धुत होकर आगरा के नगर निगम कर्मी वाहन चलाते हैं। हादसा हो या फिर कोई घटना, इससे आगरा नगर निगम के कर्मियों को कोई फर्क नहीं पड़ता।

ताजा मामला रविवार का एत्माद्दौला थाना क्षेत्र का है। जहां पर आगरा नगर निगम के कर्मी कूड़ा डालने वाले वाहन को ले जा रहे थे। तभी उन कर्मियों को पब्लिक ने पकड़ लिया।

दरअसल रविवार की दोपहर नशे में धुत आगरा नगर निगम के कर्मी कूड़ा डालने वाले वाहन को ले जा रहे थे और नशेबाज नगर निगम कर्मियों की वजह से एक बड़ा सड़क हादसा होने से बच गया। लोगों को बचाते वाहन को लहराते नशे में धुत नगर निगम कर्मी वाहन को लेकर नाली और दीवार में घुस गए। जिसको लेकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

नशे में धुत नगर निगम कर्मियों को पब्लिक ने पकड़ लिया और उसके बाद उनको सबक सिखाया। गिरेबान पकड़कर नशेबाज नगर निगम कर्मियों को पब्लिक ने जमकर खरी खोटी सुनाई और आखिरकार मिन्नत और माफी मांगने के बाद नशेबाज नगर निगम कर्मियों को पब्लिक ने छोड़ा।

यह कोई पहला मामला नहीं है जब नशे में धुत नगर निगम कर्मियों को पब्लिक ने पकड़ा हो। इससे पहले भी आगरा नगर निगम के कर्मियों की कई करतूतें सामने आई हैं।

Related Articles

Leave a Comment