Home » नामनेर चौराहा पर नगर निगम ने ढहाया अतिक्रमण, छेड़ा विशेष अभियान

नामनेर चौराहा पर नगर निगम ने ढहाया अतिक्रमण, छेड़ा विशेष अभियान

by pawan sharma

Agra. नालों पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर एक बार फिर आगरा नगर निगम ने विशेष अभियान छेड़ दिया है। नगर निगम का महाबली नालों पर हो रहे अवैध निर्माण पर खूब गरज रहा है। सोमवार को नामनेर चौराहा पर नालों पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। चौराहे पर नालों पर हो रहे अतिक्रमण को महाबली ने ढहाया। निगम की इस कार्यवाही से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने निगम की इस कार्यवाही को रोकने का प्रयास किया लेकिन बुलडोजर नहीं रुका।

आपको बताते चले कि नगर निगम ने विशेष सफाई अभियान छेड़ा हुआ है। नालों पर हो रहे अतिक्रमण इसमें बाधा उत्पन्न कर रहे है। इसलिए क्षेत्रीय पार्षद ने चौराहे पर खड़े होकर नालों पर हो रहे अतिक्रमण को तुड़वाया और नाले की सफाई कराई। इस दौरान क्षेत्रीय दुकानदारों ने अपनी नाराजगी जताई लेकिन क्षेत्रीय पार्षद ने सभी को समझाया बुझाया।

इसके बाद क्षेत्रीय पार्षद ने पूरे क्षेत्र में नालों में सफाई अभियान चलाया और लोगों से अपील की कि वह नालों पर किसी तरह का अतिक्रमण न करें।

Related Articles

Leave a Comment