Home agra सिर्फ महिलाओं को निशाना बना रहा था बंदर, शिकायत पर वन विभाग ने पकड़ा

सिर्फ महिलाओं को निशाना बना रहा था बंदर, शिकायत पर वन विभाग ने पकड़ा

by admin

Agra. आगरा शहर में बंदरों के आतंक है। बंदरों से हर कोई परेशान है लेकिन शिक्षा विभाग में एक ऐसा बंदर है जो सिर्फ महिलाओं के लिए मुसीबत बना हुआ है। यह बंदर शिक्षा विभाग में तैनात महिलाओं कर्मचारियों को अपना निशाना बना रहा है। विभाग में कार्य से आने वाली शिक्षिकाओं पर भी हमला बोल देता है। परेशान महिलाओं ने जिला विद्यालय निरीक्षक से इसकी शिकायत की। उनकी शिकायत पर वन विभाग ने बंदर को पकड़ लिया।

मामला सदर तहसील के शिक्षा भवन का है। ग्राउंड फ्लोर पर संयुक्त निदेशक तो फर्स्ट फ्लोर पर जिला विद्यालय निरीक्षक ऑफिस है। यहां तीन महिला कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि यहां पिछले 15 दिन से एक बंदर आ रहा था। वह ऑफिस कैंपस में घूमता था। मगर, उसके बगल से जैसे ही कोई महिला गुजरती, तो आक्रामक हो जाता था। हमारे मोबाइल, चश्मा छीन ले जाता। हालांकि, पुरुषों को यह कुछ भी नहीं कहता था। यह बंदर कई महिला कर्मचारियों को काट भी चुका है।

पीड़ित महिला कर्मचारियों ने इसकी शिकायत जिला विद्यालय निरीक्षक से की थी। उनकी शिकायत पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने वन विभाग को लेटर लिखकर बंदर को पकड़ने का आग्रह किया। इस पर वन विभाग ने तुरंत कार्रवाई को अंजाम देकर बंदर को पकड़ लिया और उसके आतंक को खत्म किया।

Related Articles

Leave a Comment

%d bloggers like this: