Home » बापू स्मारक संघर्ष समिति महिला मोर्चा की अध्यक्षा बनी मोनिका उपाध्याय, महिलाओं के हक़ की लड़ेंगी लड़ाई

बापू स्मारक संघर्ष समिति महिला मोर्चा की अध्यक्षा बनी मोनिका उपाध्याय, महिलाओं के हक़ की लड़ेंगी लड़ाई

by admin
Monika Upadhyay became the President of Bapu Smarak Sangharsh Samiti Mahila Morcha, will fight for the rights of women

Agra. ‘रसोई का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है। पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दामों के कारण खाद्य पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं तो वहीं उज्जवल गैस कनेक्शन के नाम पर गरीब महिलाओं को छला जा रहा है। भाजपा के इस छलावे के विरोध में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाया जाएगा।’ यह कहना है बापू स्मारक संघर्ष समिति महिला मोर्चा की अध्यक्ष मोनिका उपाध्याय का।

मंगलवार को बापू स्मारक संघर्ष समिति के संस्थापक तजेंद्र राजोरा ने संगठन को मजबूत करने के लिए महिला मोर्चा की कमान समाजसेवी मोनिका उपाध्याय को सौंपी है। उन्हें समिति के संस्थापक ने मनोनयन पत्र सौंपा और संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष मोनिका उपाध्याय का कहना है कि महिलाओं की हक की लड़ाई को मजबूती से लड़ा जाएगा।उनका कहना है कि आज अपराध और महंगाई से महिला जूझ रही है। महंगाई पर सरकार लगाम नही लगा पा रही जिससें रसोई का बजट बिगड़ चुका है। गैस के दाम बढ़ रहे है और उज्जवला कनेक्शन के नाम पर गरीब महिलाओ के साथ छल किया जा रहा है। महिलाएं सुरक्षित नहीं है। इन समस्याओं को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध तरीके से प्रदर्शन किए जाएंगे।

बापू स्मारक संघर्ष समिति के संस्थापक अध्यक्ष तजेंद्र राजोरा का कहना है कि समिति एक सामाजिक संगठन है जो लोगों की समस्याओं के लिए आवाज उठा रही है। संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य को लेकर समाजसेवी मोनिका उपाध्याय को महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

बापू स्मारक संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष कपिल उप्पल का कहना है कि अब संगठन का महिला मोर्चा भी सड़क पर उतरकर महिलाओं की लड़ाई लड़ने को तैयार है। मोनिका उपाध्याय समाज से जुड़ी है और उनकी समस्याओं के लिए लड़ रही है। जल्द ही महिला मोर्चा महंगाई के विरोध में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगा जिसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है।

Related Articles