Home » मंगोलिया राष्ट्रपति खल्टमागीन बाटुल्गा ने निहारा ताज़महल

मंगोलिया राष्ट्रपति खल्टमागीन बाटुल्गा ने निहारा ताज़महल

by admin

आगरा। पांच दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत आए मंगोलिया के राष्ट्रपति खल्टमागीन बाटुल्गा शनिवार को मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार करने के लिए आगरा पहुंचे। आगरा आगमन पर पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शिल्पग्राम पर उनकी अगुवाई की और स्वागत सत्कार किया जिसके बाद मंगोलिया के राष्ट्रपति खल्टमागीन बाटुल्गा अपने 100 सदस्य दल के साथ गोल्फकार्ट से ताजमहल पहुँचे। मंगोलिया के राष्ट्रपति खल्टमागीन बाटुल्गा के ताज दीदार को लेकर पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजामात कर रखे थे।

मंगोलिया के राष्ट्रपति खल्टमागीन बाटुल्गा मोहब्बत के प्रतीक को नजदीक से देखकर काफी उत्साहीत दिखाई दिए। इन पलों को यादगार बनाने के लिए उन्होंने फोटो सेशन भी कराया। ताजमहल की अद्भुत नक्काशी व पच्चीकारी को देखकर अभिभूत दिखे। उनके आगमन से पहले शुरू हुई बारिश के कारण मंगोलिया के राष्ट्रपति खल्टमागीन बाटुल्गा ताजमहल भ्रमण का पूरा लुत्फ नही ले सके।

शनिवार को मंगोलिया के राष्ट्रपति खल्टमागीन बाटुल्गा ने
ताजमहल का दीदार किया लेकिन वो सड़क मार्ग से आने के कारण निर्धारित समय से एक घंटा देरी से ताजमहल पहुँचे।
वीवीआइपी विजिट के चलते ताजमहल को दो घंटे पर्यटकों के लिए बंद रखा गया। इससे पर्यटक खासा परेशान रहे। उनकी यह परेशानी बारिश ने और ज्यादा बढ़ा दी।

राष्‍ट्रपति के आगमन से पूर्व ताज की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी थी। वीवीआइपी विजिट के कारण ताजमहल की टिकट विंडो सुबह 10 बजे से बंद हो गयी थीं। इससे पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा जबकि शनिवार होने के कारण ताजमहल पर पर्यटकों की संख्‍या अधिक रहती है।

ताजमहल भ्रमण के दौरान मंगोलिया के राष्ट्रपति खल्टमागीन बाटुल्गा ने विजिटर बुक में ताजमहल को लेकर अपने अनुभव भी साझा किए। इस दौरान उन्होंने प्रेम के प्रतीक इस ऐतिहासिक स्मारक को अद्भुत बताया साथ ही उस पर हो रही नक्काशी और पच्चीकारी की भी जानकारी ली

Related Articles

Leave a Comment