Home » मोदी सरकार रच रही है साज़िश, सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है मुकाबला – राजा रामपाल सिंह

मोदी सरकार रच रही है साज़िश, सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है मुकाबला – राजा रामपाल सिंह

by admin

आगरा आये कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग प्रभारी राजा राम पाल सिंह पत्रकारों से रूबरू हुए। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार देश में अराजकता का माहौल बनाकर लोगों का ध्यान मूलभूत समस्याओं से भटकने का काम कर रही है जिससे आम जनमानस बेरोजगारी, गरीबी, आर्थिक मंदी और महंगाई की बात न करे। देश में सी.ए.ए और एन.आर.सी जैसे मुद्दों से देश जल रहा है लेकिन सरकार को इससे कोई सरोकार नही है। सरकार को देशवासियों की आवाज को अनसुना कर तानाशाही रवैया अपना रही है जिसका जीता जागता उदाहरण जेएनयू प्रकरण है।

राष्ट्रीय सचिव राजा रामपाल का कहना था कि अगर मोदी की इस तानाशाही को रोकने की ताकत अगर किसी के पास है तो वो सिर्फ कांग्रेस के पास है। उनका कहना था कि गांधी परिवार ने हमेशा इस देश के लिए कुर्बानिया दी है और जब देश में अराजकता का माहौल है तो भी उस लड़ाई को लड़ने के लिए कांग्रेस ही आगे है।

राष्ट्रीय सचिव राजा रामपाल का आरोप है कि देश में एक साजिश चल रही है। सत्त्ता में बैठने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने मिशनरी स्कूल और चर्चो पर बंदिशें की जिससे सरस्वती स्कूल आगे बढे लेकिन अंतरराष्ट्रीय दवाब के कारण उन्हें पीछे हटना पड़ा। इसके बाद दलितों पर हमला बोला और उनके अधिकारों को छीनने का प्रयास किया लेकिन समाज के लोगों ने एकजुट होकर उनके उस विकल को विफल कर दिया। हाल ही में CAA और NRC के माध्यम से अपनी दूषित मानसिकता को दर्शा दिया है।

कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव का कहना है कि देश मे आर्थिक मंदी से ध्यान हटाये जाने को लेकर भाजपा और आरएसएस ऐसे हथकंडे अपना रही है। कांग्रेस मजबूती के साथ उत्तर प्रदेश में जुटी हुई है। आम जनमानस को मोदी की जन विरोधी नीतियों से रूबरू कराकर पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पार्टी 2022 में फिर से प्रदेश की सत्ता पर काबिज़ होगी।

Related Articles