Home » गेंहूँ खरीद केंद्रों पर किसानों को हो रही समस्या पर विधायक ने लिया संज्ञान

गेंहूँ खरीद केंद्रों पर किसानों को हो रही समस्या पर विधायक ने लिया संज्ञान

by admin
MLA took cognizance of the problem being faced by farmers at wheat procurement centers

आगरा जनपद के बाह तहसील क्षेत्र में गेहूं खरीद केंद्रों पर किसानों को परेशानी हो रही है, खरीद केंद्रों पर वारदाना नहीं होने का हवाला देकर वापस लौटाया जा रहा है। जिसे लेकर क्षेत्रीय विधायक जिलाधिकारी आगरा से मिली और मामले से अवगत कराया।

जानकारी के अनुसार आगरा जिले में इन दिनों गेंहूँ की खरीद चल रही है।खरीद के लिए जिला में कई खरीद केंद्र बनाए गए हैं जिन पर 1975 रुपए प्रति कुंतल की दर से गेंहूँ खरीदा जा रहा है लेकिन बाह क्षेत्र में बनाये गए खरीद केन्द्रों पर किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गेंहूँ की खरीद पर किसानों की समस्याओं पर क्षेत्रीय विधायक पक्षालिका सिंह भदावर ने संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह को बाह विधानसभा क्षेत्र के पिनाहट खरीद केंद्र के लिए दस हजार बोरे जबकि बाह और जैतपुर खरीद केंद्रों के लिए पाँच पाँच हजार बोरे जल्द से जल्द भिजवाने के निर्देश दिए हैं।

विदित हो कि सरकारी खरीद केन्द्रों पर जहाँ गेंहूँ 1975 रुपए की दर से खरीदा जा रहा है वहीं बाजार में किसानों का गेंहूँ 1600 से 1700 तक ही खरीदा जा रहा है। इस कारण अधिकांश किसान अपनी फसल को सरकारी केन्द्रों पर बेचना चाह रहा है लेकिन खरीद केन्द्रों पर वारदाने की कमी के कारण किसानों को कई कई दिन इंतजार करना पड़ रहा है, साथ ही रजिस्ट्रेशन में दर्ज विवरण के मुकाबले कम मात्रा में उनकी फसल को खरीदा जा रहा है जिस पर क्षेत्रीय विधायक ने संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी को अविलंब किसानों की समस्याओं को दूर कराने के लिए निर्देशित किया है। जिस पर जिलाधिकारी आगरा ने जल्द समस्या का निस्तारण का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्ट – नीरज परिहार, आगरा देहात

Related Articles