Home » बटेश्वर में पैंटून पुल निर्माण के लिए विधायक ने किया भूमि पूजन, दर्जनों गांव को मिलेगी राहत

बटेश्वर में पैंटून पुल निर्माण के लिए विधायक ने किया भूमि पूजन, दर्जनों गांव को मिलेगी राहत

by admin
MLA did land worship for the construction of Pantoon bridge in Bateshwar, relief to dozens of villages

आगरा जनपद के तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बटेश्वर के यमुना नदी घाट पर पैंटून पुल निर्माण कार्य के लिए विधायक बाह ने मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन कर पुल का शिलान्यास किया। पुल बनने से दर्जनों गांव के लोगों को राहत मिलेगी। कई वर्षों से पुल निर्माण की मांग लोगों की पूरी हो गई है।

तहसील क्षेत्र के अंतर्गत तीर्थ धाम एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जन्मस्थली में बटेश्वर में यमुना नदी पर पैंटून पुल निर्माण की मांग कई वर्षों से चली आ रही थी। क्षेत्रीय लोगों की समस्या को लेकर विधायक बाह रानी पक्षालिका सिंह पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिलकर समस्या से अवगत कराकर यमुना नदी पर पेंटुन पुल निर्माण की मांग की थी। शासन के आदेश के बाद कार्यदाई संस्था लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बटेश्वर में यमुना नदी पर पेंटून पुल निर्माण को स्थान का निरीक्षण किया था और रिपोर्ट भेजी थी। प्रदेश सरकार द्वारा पेंटून पुल निर्माण के लिए 4 करोड़ 54 लाख रुपए का स्टीमेट तैयार कर धनराशि स्वीकृत की गई।

शुक्रवार को विधायक बाह रानी पक्षालिका सिंह ने बटेश्वर के तुलसी घाट पर पहुंच कर विधि-विधान मंत्रोच्चारण के साथ पुल निर्माण को भूमि पूजन किया। इसके बाद विधायक ने मौजूद दर्जनों की संख्या में एकत्रित ग्रामीण एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास तहत लगातार विकास कार्य कर रही है। ग्रामीणों की समस्या को लेकर उन्होंने शासन से मांग की थी। उनकी मांग को पूरा किया है। यमुना नदी के दूसरी तरफ नदी के पानी से चारों तरफ से घिरे हुए दो गांव कल्याणपुर-भरतार के लोगों को इसका विशेष लाभ मिलेगा। सैकड़ों की आबादी वाले एक गांव में वाहन से पहुंचने के लिए कोई रास्ता नहीं था। नाव द्वारा यमुना नदी की धार को चीर कर ही गांव पहुंचना पड़ता था। गांव में अचानक बीमार पड़ने पर एंबुलेंस या डॉक्टरों की टीम तक नहीं पहुंच पाती थी। जहां तक पोलिंग पार्टियां भी नाव द्वारा ही गांव तक पहुंचती थी। अब पुल निर्माण से दोनों गांव के सैकड़ों लोगों को यमुना की कैद से मुक्ति मिल जाएगी और लोग आसानी से वाहनों द्वारा आवागमन कर सकेंगे।

पैंटून पुल निर्माण से आगरा और तीर्थ बटेश्वर की दूरी 35 किलोमीटर कम हो जाएगी। आगरा शहर से पहुंचने वाले पर्यटक एवं यात्री भोले के भक्त दूसरे रास्तों से बटेश्वर धाम पहुंच सकेंगे। यमुना नदी के किनारे दर्जनों गांवों को स्कूल से लाभ मिलने जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों के मुताबिक पेंटून पुल का निर्माण जल्द 1 महीने में पूरा कर दिया जाएगा। इस दौरान संतोष गलत, ब्लाक प्रमुख बाह लाल सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य मुन्ना लंबर, चेयरमैन बाह सुनील कुमार गुप्ता, मनमोहन पांडे, प्रदीप भदोरिया, अलकेंद्र जादौन, लालू भदौरिया, अभिषेक त्यागी, सौरभ भदोरिया, रजत, विष्णु गौरव, सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

Related Articles