Home » पिछले 7 महीने से लापता विवाहिता को कोई पता नहीं, हाइकोर्ट ने लिया संज्ञान

पिछले 7 महीने से लापता विवाहिता को कोई पता नहीं, हाइकोर्ट ने लिया संज्ञान

by admin

आगरा। थाना शाहगंज क्षेत्र के पथौली से एक विवाहिता सात महीने से लापता है। लापता हुई विवाहिता का कोई सुराग नही लगा है। परिजनों ने इस मामले में ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया है। हाई कोर्ट के आदेश पर जब मुकदमा दर्ज हुआ है तो पुलिस हरकत में आई है और महिला की तलाश में जुट गई है। लापता हुई विवाहिता के मामले में पति ने भी गुमशुदगी दर्ज कराई है। 

इस मामले में हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया तो पुलिस ने भी जांच तेज कर दी है। महिला की तलाश में पुलिस की दो टीमें उत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान और भरतपुर के जिलों में भेजी गई हैं।

सुंदरवन कॉलोनी, सिकंदरा निवासी शिवानी पुत्री गंगा सिंह की शादी अप्रैल, 2016 को पथौली, शाहगंज निवासी पुष्कर पुत्र प्रताप सिंह के साथ हुई थी। पुष्कर दिल्ली में मेहंदी लगाने का काम करता है। 20 नवंबर, 2018 को शिवानी ससुराल से लापता हो गई। पति का कहना है कि वो 25 हजार रुपये और जेवरात लेकर घर से निकली है। इस मामले में गुमशुदगी दर्ज कराई है। 

उधर, शिवानी के पिता गंगा सिंह ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया। कोर्ट के आदेश पर दर्ज मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि ससुरालीजन दहेज में दो लाख रुपयों की मांग करते थे। कई बार मारपीट कर चुके थे। इस बारे में पता चलने पर पंचायत कर ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया था। हर बार शिवानी को परेशान नहीं करने की कहकर घर ले जाते थे। बाद में फिर से परेशान करते थे। दो लाख रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। 

थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश्वर त्यागी ने बताया कि शाहगंज और महिला थाना की दो टीम विवाहिता की तलाश कर रही हैं। आगरा के अछनेरा, कागारौल, मथुरा, राजस्थान के भरतपुर, मध्य प्रदेश के मुरैना, ग्वालियर आदि जिलों में टीम भेजी गई है। एक टीम दिल्ली भी गई थी। मगर, उसका पता नहीं चल सका है। मामले में एक प्रार्थनापत्र हाईकोर्ट में भी दिया गया है। हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है। इसके बाद पुलिस की जांच तेज हो गई है। 

Related Articles

Leave a Comment