Home » किसान के घर से हुई लाखों की चोरी, परिवार पर था मौजूद

किसान के घर से हुई लाखों की चोरी, परिवार पर था मौजूद

by admin

आगरा। फतेहाबाद थाना क्षेत्र के गांव पारौली सिकरवार में बीती रात किसान के घर मे हुई लाखों रुपये की चोरी से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। किसान के घर चोरी की सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुँच गयी और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के अलाधिकरियो ने तुरंत फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुला लिया। घटना स्थल पहुँची फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से सबूत जुटाने का प्रयास किया तो डॉग स्क्वायड टीम ने बदमाशों तक पहुँचने की जुगत में लग गयी। पुलिस ने पीड़ित से तहरीर लेकर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

घटना सोमवार देर रात की है। गांव पारौली सिकरवार में रहने वाले दो सगे भाइयों के घर को अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाया। घर मे लोगों के मौजूद होने के बावजूद भी अज्ञात चोर घर के अंदर घुस गए और सोने चांदी के आभूषण और नगदी ले उड़े। घटना की जानकारी सुबह पीड़ित परिवार को हुई। चोरी की जानकारी होते ही परिवार के लोगो के पैरों तले जमीन खिसक गयी। घटना की सूचना तुरंत इलाकाई पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी और जांच पड़ताल शुरू कर दी।

पीड़ित निहाल सिंह ने बताया कि बीती रात परिवार के साथ वो घर के बरामदे में सो रहा था। सुबह करीब चार बजे उठने पर बरामदे की कुंदी अंदर से लगी हुई थी। यह अजीब सा लगा। चिल्लाने पर अन्य परिवारीजन जागे तो पता चला कि घर मे चोरी हो गयी। भाई की तरफ देखा तो यही हाल उस तरफ भी था। अज्ञात चोरों ने देररात इस वारदात को अंजाम देकर दोनो घरों से करीब 8 से 10 लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। अज्ञात चोर सोने चांदी के आभूषण, नगदी और सोने के बिस्कुट ले गए है।

पीड़ित ने बताया कि मौके पर पुलिस, फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड टीम आ गई है। घटना के खुलासे के लिए जांच की गई है। वही इस घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।

Related Articles

Leave a Comment