बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीर में विराट और अनुष्का अपनी बेटी को निहारते दिखाई दे रहे हैं।यहां तक कि इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनुष्का ने अपनी बेटी का नाम भी बताया है। बता दें विराट और अनुष्का ने अपने बेटी का नाम वामिका रखा है।अनुष्का की बेटी की इस तस्वीर का फैंस को इतना इंतजार था कि कुछ ही मिनट में लाखों लाइक इस पोस्ट पर आ चुके थे।
अनुष्का द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में बेटी की पहली तस्वीर पर विराट ने कमेंट में लिखा,” मेरी पूरी दुनिया एक फ्रेम में।”
विराट-अनुष्का की तरह इस कपल की बेटी का नाम भी काफी खास है और चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल वामिका के नाम को विराट और अनुष्का के नाम को मिलाकर बनाया गया है। इस नाम में विराट का ‘व’ और अनुष्का का ‘का’ शामिल किया गया है। आपको बता देंगे वामिका का मतलब मां दुर्गा से है।
विरुष्का के इस पसंदीदा तस्वीर पर लाखों फैंस फिदा हो चुके हैं वहीं इस तस्वीर को देखकर कई यूजर्स ने विरुष्का को ढेरों बधाइयां दीं।