Home » जनकपुरी क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर महापौर से मिली कमेटी

जनकपुरी क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर महापौर से मिली कमेटी

by admin

आगरा। इस बार जनकपुरी विजय नगर कॉलोनी में सजने जा रही है। जनकपुरी को बेहतर तरीके से सजाने के लिए क्षेत्रीय लोगों के प्रयास भी शुरू हो गए हैं। रामलीला कमेटी से जनकपुरी का विजय नगर कॉलोनी में सजने का अनुमोदन मिलने के बाद से ही क्षेत्रीय लोग जनकपुरी को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। हाल ही में क्षेत्रीय लोगों ने जनकपुरी के कार्यो में तेजी लाने के लिए जनकपुरी कमेटी का भी गठन किया कर लिया है। मंगलवार को इस समिति के सभी सदस्यों ने जनकपुरी क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यो को लेकर महापौर नवीन जैन से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान समिति के सभी सदस्यों और पदाधिकारियों ने महापौर नवीन जैन के सामने विजयनगर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया और क्षेत्र में विकास कार्य कराने की मांग की। साथ ही जनकपुरी क्षेत्र का भ्रमण करने की भी अपील की।

महापौर नवीन जैन का कहना था कि जनकपुरी समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने उनके सामने जनकपुरी क्षेत्र में सीवर गंदगी बिजली व अन्य समस्याओं को सामने रखा है जिन्हें दूर कराने के लिए सभी विभागीय अधिकारियों के साथ दौरा कर समस्याओं का निरीक्षण किया जाएगा और उनका समाधान कराया जाएगा। जिससे विजय नगर की जनकपुरी को सबसे भव्य बनाए जा सके और समय रहते हुए विकास कार्य पूरे हो जाये।

जनकपुरी समिति के महामंत्री संजय अग्रवाल का कहना था कि विजयनगर को 13 साल बाद क्षेत्र में जनकपुरी सजाने का सौभाग्य मिला है। सभी क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर जनकपुरी को सजाया जाएगा तो वहीं पार्षद नेहा गुप्ता व जनकपुरी समिति की महामंत्री कहना था कि जनकपुरी के हर क्षेत्र में विकास कार्य कराये जाएंगे। क्षेत्रवासी एक परिवार होकर जनकपुरी को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Comment