Home » मजदूर दिवस पर महापौर ने किया सफ़ाई कर्मचारियों का सम्मान, बताया नगर निगम का मान

मजदूर दिवस पर महापौर ने किया सफ़ाई कर्मचारियों का सम्मान, बताया नगर निगम का मान

by pawan sharma

आगरा। उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी संघ की ओर से विश्व मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में नगर निगम में मजदूर दिवस और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में महापौर नवीन जैन मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे। महापौर नवीन जैन ने मजदूर दिवस पर अपने विचार रखे और बेहतर कार्य करने वाले सफाई मजदूरों को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया। इस सम्मान को पाकर सभी सफाई कर्मचारी उत्साहित दिखाई दिए।

मजदूर दिवस पर सफाई कर्मचारियों को संबोधित करते हुए महापौर ने सभी को मजदूर दिवस की बधाई दी और नगर निगम की पहचान इन्ही मजदूरो से होने की बात कहकर मजदूरो की होसला अफ़जाई की। महापौर का कहना था कि आम लोग ही शहर को स्वच्छ रखकर नगर निगम का मान बढ़ाते है इसलिए अपने इस कार्य को यूंही जारी रखें।

ताजगंज के बसई खुर्द सामुदायिक केंद्र पर उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के बैनर तले मजदूर दिवस मनाया गया जिसमें उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामप्रसाद वाल्मीकि मुख्य रूप से शामिल हुए। इस समारोह के दौरान संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने सभी मजदूरो की हौसला अफजाई की और उन्हें सम्मानित भी किया।

सफाई मजदूरो को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार से देश की सीमा पर शहीद होने वाले सैनिक को शहीद का दर्जा दिया जाता है वैसे ही सफाई मजदूर को भी काम पर मृत्यु होने के पश्चात शहीद का दर्जा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि सैनिक देश की सीमाओं पर रह कर के देश की सुरक्षा करता है तो सफाई मजदूर सफाई करके देश को रोगों से मुक्त कर देश के प्रत्येक व्यक्ति की रक्षा करता है।

Related Articles

Leave a Comment