Home » आगरा के ​प्रिया हॉस्पिटल में भ्रूण लिंग परीक्षण मामले में मथुरा का डॉक्टर गिरफ्तार

आगरा के ​प्रिया हॉस्पिटल में भ्रूण लिंग परीक्षण मामले में मथुरा का डॉक्टर गिरफ्तार

by admin
Mathura doctor arrested in Agra's Priya Hospital in embryo sex test case

आगरा (23 May 2022 Agra News)। आगरा में भ्रूण लिंग परीक्षण के मामले में मथुरा का डॉक्टर गिरफ्तार। अब तक दो डॉक्टरों समेत पांच को भेजा जेल।

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को हरियाणा की एसटीएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ट्रांस यमुना कालोनी में प्रिया हॉस्पिटल पर छापा मारा था। भ्रूण लिंग जांच का मामला पकड़ा था। पुलिस ने उस समय संचालक डॉ. राजीव कुमार, कर्मचारी राजेश , नौशाद और गर्भपात कराने वाली महिला के पति अवनीश को गिरफ्तार किया था। इन चारों को जेल भेज दिया गया। इसके बाद पुलिस को अन्य आरोपियों ​की तलाश थी।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने सोमवार को मथुरा के थाना गोविंदनगर स्थित अग्रसेन नगर के रहने वाले डॉ. अनुराग सिंह को गिरफ्तार किया है। उसे रामबाग चौराहे के पास से पकड़ा गया है। वह पहले प्रिया हॉस्पिटल में बैठता था। उसने ही उमी महिला से बीस हजार रुपये लिए थे। उसी का भ्रूण लिंग जांच कराने का ठेका लिया था। डॉ. अनुराग को जेल भेज दिया गया है। अब राम किशोर निवासी एत्मादपुर, नर्स सरिता निवासी टेढ़ी बगिया, डॉ. तसलीमा निवासी ताबड़ फरार हैं। इनकी तलाश की जा रही है।

Related Articles