Home » CAA के समर्थन में आगरा कॉलेज मैदान में होगा विशाल जन सभा का आयोजन

CAA के समर्थन में आगरा कॉलेज मैदान में होगा विशाल जन सभा का आयोजन

by admin

आगरा। पांच जनवरी को आगरा कॉलेज ग्राउंड में नागरिकता संसोधन कानून के समर्थन में एक विशाल जनसभा होने जा रही है। इस जनसभा को लेकर भारतीय किसान संघ के प्रांतीय अध्यक्ष ने ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क करना शुरू कर दिया। रविवार को किसान संघ के प्रांतीय अध्यक्ष मोहन सिंह चाहर ने खंदौली के पर्वतपुर गांव में किसानों के साथ बैठक की और उन्हें संबोधित करते हुए आगरा कॉलेज ग्राउंड पर नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में होने वाली जनसभा में पहुंचने की अपील की।

किसानों को संबोधित करते हुए भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष मोहन सिंह चाहर ने किसानों को बताया कि नागरिकता संशोधन कानून किसी की नागरिकता छीनने वाला नहीं है। ये कानून भाषा जाति, धर्म के आधार पर नहीं बनाया गया है। ये कानून केवल पाकिस्तान, बांग्लादेश,और अफगानिस्तान से प्रताड़ना झेलकर देश में शरण लेने वाले लोगों को नागरिकता देने वाला है, लेकिन कुछ राजनीतिक दल लोगों को गुमराह कर उपद्रव करा रहे हैं। जनसभा के माध्यम से लोगों को सच्चाई बताई जायेगी। उन्होंने किसानों से जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह किया है।

किसान बैठक में किसान नेता मोहन सिंह चाहर के अलावा श्यामवीर सिंह प्रधान बघेना, सुनील गौतम, छोटू प्रधान मलूपुर, रामहरि प्रधान पर्वतपुर, रामवीर, जलसिंह फ़ौजदार, सहित किसान उपस्थित रहे।

Related Articles