Home » संजय प्लेस में कंप्यूटर की शॉप में भीषण आग

संजय प्लेस में कंप्यूटर की शॉप में भीषण आग

by admin
Massive fire in computer shop in Sanjay Place

आगरा (16 May 2022 Agra News)। आगरा के संजय प्लेस में कंप्यूटर की दुकान में भीषण आग। करीब 30 लाख रुपये के लैपटॉप जले। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर।

संजय प्लेस में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। कंप्यूटर की दुकान में भीषण आग लग गई। लपटें उठती देख वहां हड़कंप मच गया। दुकान में लेनोवो के लैपटॉप रखे थे। आसपास के दुकानदारों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। आग और विकराल हो गई। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

बीएम कंप्यूटर के नाम से मुकेश अग्रवाल का कंप्यूटर का शोरूम हैं। सोमवार सुबह करीब 11 बजे स्टाफ ने शोरूम खोला। बताया गया है कि शोरूम का शटर उठाने के बाद जैसे ही बिजली का स्वीच ऑन किया वैसे ही शार्ट सर्किट हो गया और आग लग गई। चंद सेकेंड में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका है। करीब तीस लाख रुपये के लैपटॉप व अन्य सामान जलकर राख हो गया है। खबर लिखे जाने तक दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी थीं। आसपास के इलाके को भी खाली करा लिया गया है।

Related Articles