Home » मैरिज हॉल बना युद्ध का मैदान, लात-घूसों की बरसात, कुर्सी फिंकाई

मैरिज हॉल बना युद्ध का मैदान, लात-घूसों की बरसात, कुर्सी फिंकाई

by pawan sharma

आगरा। घटिया स्थित हरियाली वाटिका मैरिज होम उस समय युद्ध का मैदान बन गया जब शादी समारोह के दौरान लड़का और लड़की पक्ष आपस में भिड़ गए। दरअसल मामला बीती 5 जनवरी का है। बताया जाता है कि लड़का पक्ष लोहामंडी और लड़की पक्ष नाई की मंडी का है। दोनों का शादी समारोह कार्यक्रम का आयोजन घटिया स्थित हरियाली वाटिका में चल रहा था। लोगों के मुताबिक शादी में खाने को लेकर विवाद हुआ। पहले कहासुनी हुई गाली-गलौज और फिर देखते ही देखते पूरा हरियाली वाटिका मानो कुरुक्षेत्र बन गया।

लड़का पक्ष और लड़की पक्ष के लोगों ने मोर्चा संभाल लिया। कोई कुर्सी फेंक रहा था कोई घूंसे चला रहा था। कोई थप्पड़ों की बरसात कर रहा था तो किसी पर दनादन-दनादन थप्पड़ पड़ रहे थे। बीती 5 जनवरी को हरियाली वाटिका में युवक और युवती पक्ष के बीच मारपीट और विवाद का वीडियो सामने आया है। जिसमें एक वीडियो एक मिनट 37 सेकंड का है। इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि कैसे कुर्सियों की फिंकायी और महासंग्राम का नजारा देखा जा रहा है तो दूसरा वीडियो मात्र 32 सेकंड का है। 32 सेकेंड के इस वीडियो में महिलाओं की चीख-पुकार, पुरुषों की गाली-गलौज और लात घूसों की बरसात भी देखी जा रही है।

इस वीडियो को देखने के बाद आपके भी रोंगटे खड़े हो जायेंगे कि यहां कोई दावत नहीं बल्कि हरियाली वाटिका युद्ध का मैदान बन गया था।

Related Articles

Leave a Comment