Home » मंजू भदौरिया बनी निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष, डीएम ने सौंपा प्रमाण पत्र

मंजू भदौरिया बनी निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष, डीएम ने सौंपा प्रमाण पत्र

by admin
Manju Bhadauria became unopposed District Panchayat President, DM handed over the certificate

Agra. बहुमत न होने के बावजूद आगरा में भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पर अपना कब्जा कर लिया है। भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी मंजू भदौरिया निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुन ली गयी और विपक्षी दल चूं तक नहीं कर सके।

मंजू भदौरिया के निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने जाने के बाद मंगलवार दोपहर को जिला प्रशासन की ओर से सरकारी औपचारिकताएं निभाई गयी। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम पी एन सिंह ने मंजू भदौरिया को प्रमाणपत्र सौंपा। जिला पंचायत अध्यक्ष चुने जाने से भाजपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आए।

आगरा में जिला पंचायत अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित है और जनपद में कुल 51 जिला पंचायत सदस्य हैं। मंजू भदौरिया शमसाबाद के वार्ड 36 से जिला पंचायत सदस्य चुनी गई थी और पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा था। उनके सामने बसपा और सपा पार्टी दोनों पार्टी अपना प्रत्याशी नहीं उतार पाई।

निविरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने जाने से मंजू भदौरिया काफी उत्साहित नजर आई। मंजू भदौरिया ने कहा कि यह पार्टी कार्यकर्ता की जीत है। जिले के विकास के साथ बालिका शिक्षा उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही बालिकाएं सशक्त समाज के निर्माण में भागीदारी निभा सकती हैं। जिला योजना के माध्यम से विकास की इबारत लिखी जाएगी। ग्रामीण अंचल में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा के मदों पर व्यय किया जाएगा।

Related Articles