Home » लेनदेन के विवाद में मामा ने भांजे को मारी गोली, क्षेत्र में फैली सनसनी

लेनदेन के विवाद में मामा ने भांजे को मारी गोली, क्षेत्र में फैली सनसनी

by admin

आगरा। ताजगंज क्षेत्र के कहरई मोड़ पर एक कलयुगी मामा ने भांजे को गोली मार दी। गोली चलने की आवाज से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गोली लगने से घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। घायल युवक का नाम गौरव उर्फ मोनू बताया जा रहा है, जिसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। वहीं आरोपी मौके से फरार होने में सफल हो गया।

बताया जा रहा है कि मामा और उसके भांजे के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था जिसके चलते कलयुगी मामा ने रिश्तो को शर्मसार कर देने वाली वारदात को अंजाम दे डाला।

घटना की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर सदर सीओ सदर मौके पर पहुंचे। वहीं एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद भी तमाम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस आरोपी की तलाश करने में और मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मामले की जांच पड़ताल के लिए एक टीम का गठन भी कर‌ दिया गया है।

Related Articles