Home » गोवा में अर्जुन कपूर के साथ वकेशन एन्जॉय करती दिखी मलाइका अरोड़ा

गोवा में अर्जुन कपूर के साथ वकेशन एन्जॉय करती दिखी मलाइका अरोड़ा

by admin
Malaika enjoyed a vacation with Arjun Kapoor in Goa

मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर और अमृता अरोड़ा के साथ गोवा में अपना वकेशन इंजॉय कर रही हैं। दरअसल मलाइका क्रिसमस सेलिब्रेशन के तुरंत बाद ही अर्जुन कपूर के साथ गोवा के लिए रवाना हो गई थीं। वहीं गोवा में बिताए पल अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम के माध्यम से लगातार अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा शेयर कर‌ रहे हैं। आप इंस्टाग्राम पर उनके हॉलिडे की कुछ झलकियां देख सकते हैं।

Malaika enjoyed a vacation with Arjun Kapoor in Goa

इन साझा की गई तस्वीरों में मलाइका ग्रीन मोनोकिनी में दिख रही हैं, जिन्हें अर्जुन कपूर अपने फोन में कैप्चर करते नजर आ रहे हैं ।मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इस वक्त गोवा में हैं और वहां से एक खूबसूरत बूमरैंग वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस वीडियो में पूल में उतरती नजर आ रही मलाइका और पूल के अंदर अर्जुन कपूर उनकी तस्वीरें खींच रहे हैं।

Malaika enjoyed a vacation with Arjun Kapoor in Goa

बता‌ दें इस बूमरैंग वीडियो में मलाइका ग्रीन मोनोकिनी में नजर आईं और ऊपर से उन्होंने ऑरेंज रंग का श्रग पहन रखा था। वह स्विमिंग पूल में उतरती दिख रही हैं, जबकि पूल में खड़े अर्जुन कपूर अपने फोन से उस पल को कैप्चर करने की कोशिश करते दिखे। आपको बता‌ दें इससे पहले मलाइका अरोड़ा ने अमृता अरोड़ा के साथ अपनी तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर शेयर की थी जिसमें दोनों अपना ड्रिंक संमदर के किनारे इंजॉय करती नजर आ रही थीं।

Related Articles