Home » मकर संक्रांति पर सैकडों दीपकों से यमुना की आरती और छप्पन भोग लगाया

मकर संक्रांति पर सैकडों दीपकों से यमुना की आरती और छप्पन भोग लगाया

by pawan sharma

आगरा। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर प्राचीन कैलाश शिव मंदिर पर छप्पन भोग व गंगा यमुना मैया की आरती का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में बाँके बिहारी वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। मंदिर के महंत गौरव गिरी और संस्था के सदस्यों ने मिलकर प्रभु को छप्पन भोग लगाया और सेकड़ो दीपों के साथ यमुना मैया के घाट को जगमगाया और सभी ने मिलकर आरती की। इस पावन पर्व पर शिव की पूजा आराधना और यमुना मैया की आरती की। इस अवसर पर मंदिर पर छप्पन भोग का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी ने शिरकत की और भगवान शिव का प्रसाद ग्रहण किया।

यमुना मैया की आरती से पहले बाँके बिहारी वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों की ओर से यमुना घाट पर स्वच्छ्ता अभियान चलाया। सभी ने झाड़ू लगाकर घाट से गंदगी को साफ किया और गुलाल से रंगोली बनाकर घाट को सुंदर बनाया।

बाँके बिहारी वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक सदस्य मदन मोहन शर्मा ने बताया कि मकर संक्रांति के पावन पर्व पर कैलाश मंदिर के यमुना घाट पर स्वच्छ्ता अभियान चलाया गया और शाम को घाट पर चौक पूरन,रंगोली दीप एवं पुष्पों से श्रंगार करके दीपो से यमुना मैया की आरती की गयी।

महंत गौरव गिरि ने बताया कि इस अवसर पर भगवान शिव को छप्पन भोग लगाया गया और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सभी भक्तों ने शिरकत कर प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर रामानुज मिश्रा,प्रतीक तोमर,सागर गिरि,रामू गिरि, नकुल,अमन,पावनी पिंकू पचौरी विशपाल यादव शोभित भार्गव हरिओम पंडित सचिन माहेश्वरी संतोष चौधरी अनुज सिंह जादौन भगत सिंह राम शर्मा आशू जैन अनामिका मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Comment