Home » आगरा में भगवा धारियों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

आगरा में भगवा धारियों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

by pawan sharma

ताजनगरी आगरा में सदर पुलिस ने भगवाधारियों पर बड़ी कार्यवाही की है। दरअसल भगवा धारियों ने मोहर्रम के दिन भगवा यात्रा निकालने का ऐलान कर दिया था। यह भगवा यात्रा ताजगंज थाना क्षेत्र के कहरई मोड़ से निकलनी थी। दरअसल आपको बताते चलें कि मंगलवार को मोहर्रम को लेकर जहां ताजिएदार ताजियों का जुलूस निकालेंगे उसी दिन और उसी समय भगवा धारियों ने द्वितीय विशाल भगवा यात्रा निकालने का ऐलान कर दिया। मोहर्रम के दिन भगवा यात्रा निकालने के ऐलान से पुलिस सकते में आ गई। पुलिस ने सभी भगवा धारियों के खिलाफ पांच पांच लाख रुपयों के पाबंदी की कार्यवाही कर दी है।भगवाधारियों को ताजनगरी आगरा के सदर थाने में पाबंद किया गया है। आधा दर्जन से ज्यादा भगवाधारी इस समय सदर थाने में पाबंद हैइसके अलावा भगवाधारियों को पाबंद करने के बाद पुलिस लगातार इन भगवाधारियों की कार्यशैली कार्यप्रणाली पर निगाह रखे हुए हैं। और सभी भगवा धारियों को पांच पाँचफ लाख से पाबंद करने के बाद इन्हें नजरबंद भी कर दिया गया है। पाबंद होने वाले भगवाधारियों की अगर बात करें तो अमित जानी, सचिन शर्मा, गोविंद पाराशर, उपदेश राणा, शुभम पंडित, कपिल नारायण मिश्रा है । इनके अलावा अन्य भगवाधारी भी सदर थाने में पांच पांच लाख रुपयों में पाबंद किए गए हैं।

पुलिस का मानना था कि मोहर्रम में जहां ताजिए का जुलूस निकलेगा। ठीक उसी समय भगवा धारियों की भगवा यात्रा से शहर का माहौल बिगड़ सकता है। शहर में माहौल न बिगड़े ।अमन-चैन कायम रहे। इसके लिए भगवा यात्रा का एलान करने वाले भगवा धारियों को बड़ी धनराशि से पाबंद करने के साथ ही नजरबंद भी कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Comment