Home » विधानसभा उपचुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी लड़ने को तैयार, तेजवीर सिंह राणा ने की दावेदारी

विधानसभा उपचुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी लड़ने को तैयार, तेजवीर सिंह राणा ने की दावेदारी

by admin

फ़िरोज़ाबाद। टूंडला विधानसभा उपचुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी भी पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतरने को तैयार है। इसलिये पार्टी बूथ स्तर तक के संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। शुक्रवार को टूंडला विधानसभा उपचुनाव को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी की समीक्षा बैठक हुई। होटल पीतांबरा में आयोजित समीक्षा बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने भाग लिया। संगठन व उप चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए खाद्यान्न रसद विभाग के पूर्व सदस्य एवं पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा, युवा पश्चिमी के अध्यक्ष जय कुमार वर्मा मुख्य अथिति के रुप मे पहुँचे। इस बैठक की अध्यक्षता लोक जनशक्ति पार्टी युवा के प्रदेश उपाध्यक्ष और उपचुनाव विधानसभा के दावेदार तेजवीर सिंह राणा ने की। बैठक के दौरान पार्टी संगठन की स्थिति और उसे मजबूत बनाये जाने के लिए चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई साथ ही पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अभी से टूंडला विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों में जुटने का आवाहन किया।

संगठन की समीक्षा करने आये पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह का कहना था कि संगठन मजबूती के साथ उत्तर प्रदेश में बढ़ रहा है। हम पार्टी की नीतियों से लोगो को रूबरू कराकर उन्हें जोड़ रहे है। कुछ समय बाद टूंडला विधानसभा का उपचुनाव होना है। इस चुनाव में उतरने के लिए युवा नेता तेजवीर सिंह राणा ने दावेदारी की है। इस चुनाव को मजबूती के साथ लड़ा जाएगा।

इस बैठक के पहुँचे आगरा के जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह तोमर का कहना था कि उपचुनाव की दावेदारी कर रहे युवा नेता तेजवीर सिंह राणा को टिकट मिलना चाहिए। इससे लोक जनशक्ति पार्टी का हौसला बढ़ेगा और कार्यकर्ता भी उत्साह के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटेगा। इस पूरी कवायद का फायदा 2022 के चुनाव में भी मिलेगा। दावेदार तेजवीर सिंह राणा के साथ आगरा की टीम कंधे से कंधा मिलाकर चुनाव जीतने का काम करेगी। इस दौरान उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों से टूंडला उपचुनाव में दमखम के साथ जुटने की अपील की।

Related Articles