Home » आगरा में स्थानीय पत्रकार पर हमला, गंभीर रूप से हुआ घायल

आगरा में स्थानीय पत्रकार पर हमला, गंभीर रूप से हुआ घायल

by admin
Local journalist attacked in Agra, seriously injured

आगरा में एक मीडिया कर्मी पर नशेबाजों ने जानलेवा हमला बोल दिया। घटना बुधवार की है। बताया जाता है कि दोपहर बाद मीडिया कर्मी रिपोर्टिंग कर घर लौट रहा था, तभी थाना शाहगंज क्षेत्र में शंकरगढ़ की पुलिस के पास नशेबाजी कर रहे युवकों ने उस पर हमला बोल दिया। इस हमले में मीडिया कर्मी गम्भीर रूप से जख्मी हो गया है। मामले में थाना शाहगंज ने पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

स्थानीय टीवी चैनल के क्राइम रिपोर्टर संदीप शर्मा दोपहर बाद घर लौट रहे थे, तभी शंकर गढ़ पुलिया के पास आइसक्रीम लेने के लिए रुके। यहां खड़े दो युवक सिगरेट में गांजा भरकर पी रहे थे। सिगरेट के धुएं से संदीप शर्मा का सिर चकराने लगा तो उन्होंने युवकों से कहा कि कहीं दूर जाकर सिगरेट पी लो। इतना सुनते ही युवक मीडिया कर्मी पर हमला करने पर उतारू हो गए। वाद-विवाद के दौरान नशेबाज युवकों के आधा दर्जन साथी आ गए और सभी ने मिलकर मीडियाकर्मी के साथ मारपीट कर दी। एक नशेबाज ने सिर पर प्रहार कर दिया जिससे खून बहने लगा। चेहरे पर भी धारदार हथियार से कई वार किए गए हैं।

मीडिया कर्मी एक नशेबाज को पकड़ लिया और मदद के लिए आवाज लगाई। हमलावरों की संख्या अधिक होने के कारण स्थानीय लोग मदद करने की हिम्मत नहीं जुटा सके। पुलिस की समय पर मौके पर नहीं पहुंची। मीडिया कर्मी किसी हमलावर को नहीं पहचनता है। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हमलावरों को पकड़ने के लिए आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

Related Articles