Home » स्वर्गीय डॉ. अजय कुमार शर्मा स्मृति स्मारिका का विमोचन 22 को

स्वर्गीय डॉ. अजय कुमार शर्मा स्मृति स्मारिका का विमोचन 22 को

by admin
Late Dr. Ajay Kumar Sharma Memorial Souvenir released on 22nd

आगरा। प्रखर पत्रकार, स्वराज टाइम्स के प्रधान संपादक, आगरा विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में शिक्षक स्वर्गीय डॉ. अजय कुमार शर्मा स्मृति स्मारक का लोकार्पण 22 मई, 2022 को किया जाएगा। स्थान है आगरा विश्वविद्यालय पालीवाल पार्क परिसर का जुबली हॉल। समय है पूर्वाहन 11:00 बजे से।

स्मारिका विमोचन समारोह समिति के सचिव इंजीनियर बृजेश शर्मा एडवोकेट ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि हिंदुस्तान के प्रधान संपादक शशि शेखर हैं। अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में आगरा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक, उद्योगपति एवं समाजसेवी पूरन डावर हैं। मनकामेश्वर मंदिर के महंत योगेश् पुरी आशीर्वचन देंगे।

बता दें कि डॉ. अजय कुमार शर्मा को कोरोना ने 21 मई 2021 को हम सब से छीन लिया था। उन्होंने शिक्षक, पत्रकार और संपादक के रूप में अनेक उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके द्वारा शिक्षित पत्रकार देश-विदेश में बड़ी मीडिया कंपनियों में उच्च स्तर पर विराजमान हैं। कृतज्ञ आगरा उन्हें रविवार को श्रद्धांजलि अर्पित करेगा।

Related Articles