Home » एडीए की अधिग्रहण जमीन को भूमाफिया ने दूसरे को बेचा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

एडीए की अधिग्रहण जमीन को भूमाफिया ने दूसरे को बेचा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

by pawan sharma

Agra. भूमाफिया सुशील गोयल को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुशील कुमार पर 25 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप था। थाना रकाबगंज में शुशील गोयल के खिलाफ धोखाधड़ी कर पैसे हड़पने का मुकदमा भी दर्ज था। पुलिस ने इसी मुकदमे में कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

प्रोपर्टी डीलर यासीन अब्बास ने 24 अक्टूबर 2022 को कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया था। उसने सुशील गोयल से शास्त्रीपुरम सब सेक्टर ई-1 में 293 गज के एक मकान का लगभग 27 लाख रुपए का सौदा किया था। सुशील गोयल ने रीना देवी के नाम एग्रीमेंट किया। 25 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से दिए गए। रुपये लेने के बाद बैनामा नहीं किया, न ही एडीए की एनओसी और नक्शा दिया।

जानकारी करने पर पता चला कि उक्त जमीन का एडीए पहले ही अधिग्रहण कर चुकी है और वह एडीए से मालिकाना हक का मुआवजा भी ले चुका है। जिस पर उनका अब कोई मालिकान हक नहीं है। जब उनसे इस बात को लेकर पैसे वापस मांगे तो गालियां देने लगे। इस पर यासीन ने मुकदमा दर्ज कराया था। सुशील गोयल के अलावा उनके बेटे व पत्नी भी आरोपी बनाई गई थी। पुलिस ने इसी मामले में सुशील गोयल की गिरफ्तारी की है।

Related Articles

Leave a Comment