Home » आगरा में हैंडपंप लगाने के नाम पर लाखों का भ्रष्टाचार, 200 हैंडपंप लगाने के बावजूद जनता प्यासी

आगरा में हैंडपंप लगाने के नाम पर लाखों का भ्रष्टाचार, 200 हैंडपंप लगाने के बावजूद जनता प्यासी

by admin
Lakhs of corruption in the name of installing hand pumps in Agra, public thirsty despite installing 200 hand pumps

आगरा। छावनी विधानसभा के अंदर हैंडपंप लगाने के नाम पर लाखों रुपयों का भ्रष्टाचार हुआ है। जांच पड़ताल में खुलासा हुआ है कि भ्रष्टाचारी ठेकेदारों ने न केवल जनता के साथ में धोखाधड़ी की है बल्कि हैंडपंप लगाने के नाम पर लाखों रुपए डकार लिए हैं।

छावनी विधानसभा क्षेत्र में जनता की प्यास बुझाने के लिए 200 हैंडपंप की प्रक्रिया को स्वीकृत किया गया और ईटेंडरिंग के माध्यम से ठेकेदारों को हेडपंप लगाने की जिम्मेदारी दी गई। मानकों के अनुरूप और विभागीय अधिकारियों से जानकारी के मुताबिक हेडपंप लगाने के मानक 220 फुट से ज्यादा के थे। जबकि भ्रष्टाचार ठेकेदारों ने मानकों के विपरीत काम किया और डेढ़ सौ फुट पर हैंडपंप लगा दिए गए। ताज्जुब की बात यह है कि जब से यह हैंडपंप लगे हैं पहले ही दिन से हैंडपंप में पानी नहीं आ रहा है और जनता आज भी त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है।

छावनी विधानसभा के अंदर लगाए गए 200 हेडपंप शोपीस बने हुए हैं और सफेद हाथी साबित हो रहे हैं। छावनी विधानसभा के सेवला, नगला परसोती, देवरी रोड और अन्य इलाकों में जांच पड़ताल की तो सामने आया कि एक भी हैंडपंप में पानी नहीं आ रहा है और भ्रष्टाचारी ठेकेदार लाखों रुपए डकार कर घर बैठा है।

छावनी विधानसभा के अंदर घोटाले का प्रकरण पहली बार सामने नहीं आया है। आगरा में जनता के साथ धोखाधड़ी करने वाले घोटालेबाज ठेकेदारों ने कई मामलों में भ्रष्टाचार किए हैं। मगर खबर चलने के बाद ऐसे घोटालेबाजों पर अधिकारियों ने कार्रवाई भी की है। लिहाजा इस प्रकरण में भी छावनी विधानसभा की जनता अब भ्रष्टाचार ठेकेदार पर कार्यवाही की मांग कर रही है।

छावनी विधानसभा के अंदर 200 हेडपंप लगाने का टारगेट तकरीबन 80 लाख से ऊपर का था। जानकारी में आया है कि खानापूर्ति करके घोटालेबाज ठेकेदारों और जनप्रतिनिधियों की सांठगांठ के चलते जनता के साथ धोखाधड़ी की गई है। छावनी विधानसभा की जनता का कहना है कि ऐसे जनप्रतिनिधि और भ्रष्टाचार ठेकेदार जनता को क्या पानी देंगे जिनकी आंखों में पानी नहीं होगा। अब देखना होगा कि इस मामले में विभागीय अधिकारी भ्रष्टाचार ठेकेदारों पर क्या कार्यवाही करते हैं।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/K7TYmtMzREv5Os7R2Lgzy8

Related Articles