Home » ऑनलाइन व्यापार से खुदरा व्यापार को हो रहा नुकसान-बनवारी लाल कंछल

ऑनलाइन व्यापार से खुदरा व्यापार को हो रहा नुकसान-बनवारी लाल कंछल

by pawan sharma

आगरा। ऑनलाइन व्यापार ने देश के खुदरा व्यापार को पूरी तरह चौपट कर दिया है जिससे 6 करोड खुदरा व्यापारी आंसू बहा रहा है। सरकार को चाहिए कि वे ऑनलाइन व्यापार पर तत्काल रोक लगायें, उक्त विचार फतेहाबाद के नवीन मंडी स्थल में पहुंचे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल पूर्व सांसद ने व्यापारियों के समक्ष व्यक्त किये।

व्यापारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार से मंडी शुल्क समाप्त करने की मांग की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने फतेहाबाद जिले की नवीन कार्यकारिणी का भी गठन किया जिसमें अशोक गुप्ता को नया जिला अध्यक्ष बनाया गया।

बनवारी लाल कंछल ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा। 21 जनवरी को प्रत्येक जिला मुख्यालय व तहसील मुख्यालय पर जलूस निकालकर ज्ञापन दिया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार ने जीएसटी लगाने के समय पर कहा था कि व्यापारियों को सिर्फ इनकम टैक्स व जीएसटी देना पडेगा परन्तु व्यापारियों को मंडी शुल्क व वन विभाग का टैक्स भी देना पड रहा है जिससे उनका दोहरा उत्पीडन ‌हो र‌हा है।

जीएसटी देने वाले सभी व्यापारियों के लिए 10 लाख रूपये बीमा की भी मांग की गयी। उन्होंने कहा कि वे 2019 में व्यापार मंडल के सभी 105 जिलों में भ्रमण कर व्यापारियों की समस्याऐं सुन रहे हैं। इस दौरान प्रमुख रूप से बनवारी लाल कंछल, प्रेमदत्त शर्मा, जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, नगर अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, बालेश गुप्ता, रमाकांत गुप्ता, संदीप पैंगोरिया, सुनील गुप्ता, रामकुमार रैपुरिया, विजेंद्र कुमार, सत्यप्रकाश, अरविंद सोनी, उमाशंकर गुप्ता, मुन्नालाल पचौरी सहित बडी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment