Home » श्रम संगठन को मजबूत करने के साथ श्रमिक महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक

श्रम संगठन को मजबूत करने के साथ श्रमिक महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक

by admin

आगरा। सोमवार को मण्डी मिर्जा खाँ फतेहपुर सीकरी में उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजदूर संगठन और बीडब्ल्यूआई की ओर से श्रम संगठन को मजबूत करने के साथ श्रमिक महिलों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने के लिये एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्घाटन संगठन के अध्यक्ष तुलाराम शर्मा ने किया। कार्यशाला में कोविड 19 से संबंधित गाइडलाइंस का पालन किया गया और सभी महिला श्रमिकों को सोशल डिस्टेंसिंग के आधार पर बैठाया गया।

उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजदूर संगठन अध्यक्ष तुलाराम शर्मा ने महिला श्रमिकों को संबोधित करते हुए विश्व में (COVID-19) कोरोना महामारी की जानकारी दी और केवल सतर्कता ही इस संक्रमण से बचने का एक मात्र बचाव होने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस संक्रमण से बचनें के लिए सेनेटाइजर का उपयोग, मास्क लगाना, हाथ को दस्तानों से कवर करना और हाथों को कम-कम 20 सेंकड तक हाथ को धोएं व 2 गज की दूरी आदि का पालन करने की जानकारी दी जिससे आप सुरक्षित रहे और दूसरों को भी सुरिक्षत रख सकें।

इसके बाद उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजदूर संगठन अध्यक्ष तुलाराम शर्मा ने महिला श्रमिकों को उनके अधिकारों के बारे में बताया, साथ ही उन्हें कुशल श्रमिक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि महिलाएं पुरुषों से कम नहीं है, केवल कमी कार्य कुशलता की है। इसलिए महिला श्रमिकों को कौशल विकास से जुड़ना चाहिए। संगठन भी ईट,भट्टा, पत्थर, खदान आदि क्षेत्र में काम कर रही हैं महिला श्रमिकों को कौशल विकास से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए पुताई, पेंटिग, राजमिस्त्री, प्लम्बर , कारपेंटर आदि की ट्रेंनिग दिलाने का काम कर रहा है और इसके लिए जन जागरूकता कार्यक्रम भी चलाये जा रहे हैं।

तुलाराम शर्मा का कहना है कि कौशल विकास व जन जागरूकता अभियान के माध्यम से महिला श्रमिक अपनी कार्य प्रतिभा को निखरकर कुशल श्रमिक बन रही हैं और उनमें श्रमिक महिलाओं का नेतृत्व करने की क्षमता भी बढ़ रही है। संगठन का उद्देश्य हर मजदूर का बच्चा पढें, हर मजदूर महिला को पुरूष के समान वेतन और सम्मानजनक कार्य मिलें।

इस दौरान महिला श्रमिकों को यूपीजीएमएस का सदस्य बनने के साथ—साथ माहिला व युवा निर्माण श्रमिकों को यूपीबीओसीड़बलू बोर्ड में पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में भाग लेने वाली सभी महिलाओं व युवाओं को मास्क व सेनेटाइजर वितरण किये। इस दौरान राहुल शर्मा, पिंकी जैंन, प्रेम प्रकाश, साकिर खान, उमेश कुमार, हेमलता शर्मा, भावना आदि मौजूद रहे।

Related Articles