Home » श्रम विभाग के अधिकारियों का कारनामा, फ़ाइल बना दी गलत अब सही करने को मांग रहे रिश्वत

श्रम विभाग के अधिकारियों का कारनामा, फ़ाइल बना दी गलत अब सही करने को मांग रहे रिश्वत

by admin

आगरा। श्रम विभाग में पंजीकृत मजदूर की मृत्यु पर सरकार की ओर से मृतक के परिवारीजनों को मृत्यु सहायता योजना के तहत आर्थिक मदद् की जाती है लेकिन श्रम विभाग में यह योजना भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गयी है। इस योजना के तहत एक मृतक मजदूर की पत्नी अपने बच्चों के साथ श्रम विभाग के चक्कर काट काट के परेशान है लेकिन भ्रष्ट अधिकारियों को इस पीड़ित परिवार से कोई सरोकार नहीं है।

शुक्रवार को इस पीड़ित परिवार के लोग उत्तर प्रदेश ग्रामीण मजदूर संगठन के पदाधिकारी के साथ जिला मुख्यालय पहुँची। जहाँ पर पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में एसीएम अभिषेक सिंह से मुलाकात की और अपनी समस्या बता और ज्ञापन सौंप कर समाधान की मांग की।

बताया जाता है कि राजपुर चुंगी के उखर्रा निवासी गंगा देवी के पति की मृत्यु कुछ महीने पहले हुई थी। पति की मृत्यु के बाद से पीड़ित लगातार मृत्यु सहायता योजना के तहत आर्थिक मदद की गुहार लगा रही है। पीड़ित ने बताया कि उसकी फ़ाइल भी बन गयी लेकिन श्रम विभाग के मजदूर कार्ड में पति के पिता का नाम श्रम विभाग के अधिकारियों की गलती से गलत हो गया।

कई बार प्रमाण पत्र दिये और जरुरी कार्यवाही भी की लेकिन श्रम अधिकारियों ने नाम नहीं सही किया। बल्कि मृत्यु सहायता योजना का लाभ लेने के लिए 70 हजार की मांग की और रिश्वत न देने पर एक बार फिर श्रम अधिकारियों ने पीड़ित की फ़ाइल कैंसिल कर दी। एसीएम अभिषेक सिंह ने इस मामले में उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Comment