Home » जिला मुख्यालय पर हुँकार भरेगा कुशवाह समाज, जानिए क्यों

जिला मुख्यालय पर हुँकार भरेगा कुशवाह समाज, जानिए क्यों

by pawan sharma

आगरा। सदर थाना क्षेत्र के नामनेर इलाके में एक दुकान पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में काफी दिनों से विवाद चल रहा है। जिसमें एक पक्ष का आरोप है कि वर्षों पुरानी इस दुकान पर क्षेत्र के कुछ दबंग कब्जा करना चाहते हैं। एक पक्ष ने 2 दिन पूर्व जिला मुख्यालय SSP के दरवाजे पर धरना प्रदर्शन भी किया था। तब पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने पीड़ित पक्ष को उचित कार्यवाही का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया था। मगर पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इलाकाई पुलिस आरोपी गणों के साथ है। इसलिए पीड़ित पक्ष तहसील पर एक बार फिर धरने पर बैठ गया है और पीड़ित पक्ष के साथ कुशवाहा समाज और भाजपा नेता प्रेम चंद कुशवाहा ने गुरुवार को जिला मुख्यालय का घेराव करने का ऐलान कर दिया है।

पीड़ित पक्ष कुशवाहा समाज से है जो तहसील पर धरने पर है। परिवार न्याय के लिए धरने पर बैठा है। लिहाजा समाज के लोग भी पीड़ित पक्ष के साथ में आ गए हैं। आरोप है कि थाना सदर पुलिस दुकान पर कब्जा करने वाले आरोपी गणों का साथ दे रही है। इसलिए गुरुवार को जिला मुख्यालय का प्रदर्शन करने का ऐलान किया जा रहा है।

हालांकि अभी यह तय नहीं है कि जिला मुख्यालय का घेराव कितनी बड़ी संख्या में किया जाएगा। मगर कुशवाहा समाज का लगातार दावा है कि गुरुवार को होने वाला प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा और लड़ाई आर पार की होगी।

Related Articles

Leave a Comment