Home » जानिए किसने कहा कि सफाई के नाम पर मोदी सरकार ने किया घोटाला

जानिए किसने कहा कि सफाई के नाम पर मोदी सरकार ने किया घोटाला

by pawan sharma

आगरा। ताजनगरी आगरा में राष्ट्रीय बजरंग दल की महिला सभा द्वारा आगरा के यमुना किनारे पर सफाई अभियान चलाया गया, ये सफाई अभियान राष्ट्रीय बजरंग दल की महिला सभा की जिलाध्यक्ष मीना दिवाकर के नेतृत्व में चलाया गया जिसमें आगरा में जमुना नदी पर प्रतीकात्मक झाड़ू लगा कर सफाई अभियान चलाया।

महिला सभा के पदाधिकारियों का कहना है कि आज हमारे द्वारा यमुना पार झाड़ू लगाई गई है ये झाड़ू लगाकर सफाई अभियान इसलिए चलाया गया है क्योकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करोङो रुपये यमुना की सफाई पर खर्च कर चुके है लेकिन यमुना अभी भी साफ नही हुई है इससे साफ है कि यमुना की सफाई के नाम पर घोटाला हुआ है।

साथ ही मीणा दिवाकर ने मोदी और मोदी  सरकार के मंत्रियो पर सफाई के नाम पर घोटाले का आरोप लगाया मीणा दिवाकर ने कहा कि मोदी ने चार सालो में केवल अपने गोदामों भरा है पैसे बाला बनने की चाहत को पूरा किया है इसलिए यमुना की सफाई पर जो भी खर्च हुआ है इसकी जांच होनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Comment