Home » मकर संक्रांति पर पतंग महोत्सव का आयोजन, ‘कोरोना से बचाव, स्वच्छ यमुना’ का लिया गया संकल्प

मकर संक्रांति पर पतंग महोत्सव का आयोजन, ‘कोरोना से बचाव, स्वच्छ यमुना’ का लिया गया संकल्प

by admin
Kite Festival organized on Makar Sankranti, 'Rescue from Corona, Clean Yamuna' pledged

Agra. मकर संक्रांति के पावन पर्व पर यमुना किनारे पतंग महोत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। इस महोत्सव में भारी संख्या में सभी राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधि और शहरवासी पहुंचे। कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए 20 गज की दूरी का पालन किया और पतंगबाजी की। इस महोत्सव में मुख्य अतिथि के रुप में राज्यमंत्री डॉ जीएस धर्मेश, महापौर नवीन जैन और सांसद एसपी सिंह बघेल पहुँचे थे। सभी ने मिलकर पतंग महोत्सव में कोविड-19 का पालन करते हुए पतंग उड़ाई और सभी को मकर संक्रांति के पावन पर्व की शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान पतंगों के माध्यम से कोविड-19 से बचाव का संदेश दिया गया तो वहीं सभी ने यमुना मैया को स्वच्छ रखने का संकल्प भी लिया।

शहर में पिछले 6 वर्षों से मकर संक्रांति के पावन पर्व पर यमुना किनारा रोड स्थित यमुना आरती स्थल, प्राचीन मथुराधीश मंदिर के सामने पतंग महोत्सव का आयोजन हो रहा है। इस बार भी मकर संक्रांति पर होने वाले पतंग महोत्सव की जोरदार तैयारी की गई। इस बार यहां का माहौल अन्य वर्षो की अपेक्षा बदला हुआ भी नजर आया। क्योंकि इस बार कोरोनावायरस देखते हुए कोविड-19 का पूरा पालन भी किया गया।

Kite Festival organized on Makar Sankranti, 'Rescue from Corona, Clean Yamuna' pledged

शहर के सभी वर्ग के लोग इस आयोजन में हिस्सा लेने के लिए यमुना की तलहटी पर पहुंचे। मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे महापौर नवीन जैन, राज्यमंत्री डॉ जी एस धर्मेश और सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल के साथ शहर वासियों ने पतंगबाजी की। इन पतंगों पर जिन पर कोविड-19 से बचाव को दो गज की शारीरिक दूरी के पालन, मास्क लगाने के संदेश दिखाई दिए। सभी ने ‘कोरोना हारेगा देश जीतेगा’ का संदेश दिया। आज के इस उत्सव में चाहे सांसद हो या मेयर या फिर किसी भी पार्टी या समाज से जुड़ा हुआ कोई व्यक्ति हर कोई मकर संक्रांति के पर्व को उत्साह के साथ मनाता हुआ और पतंग उड़ाकर संदेश देता नजर आया।

इस अवसर पर महापौर नवीन जैन ने इस आयोजन की तारीफ की और कहा कि पिछले 6 साल से यह आयोजन मकर संक्रांति के दिन लगातार आयोजित हो रहा है। जब मैं पहली बार इस कार्यक्रम में शामिल हुआ था तब कुछ ही लोग यहां पर पतंग उड़ाने आए थे लेकिन आज यहां शहरवासियों की भीड़ देखकर मन में उत्साह की लहर दौड़ गई है। मकर संक्रांति जैसे पावन पर्व पर भारतीय संस्कृति को पुनर्जीवित करने का जो आयोजकों का प्रयास है वह सराहनीय है। महापौर ने सभी शहर वासियों से अपील की कि मकर संक्रांति पर्व को खिचड़ी तिल गुड़ आदि से मनाते हुए प्राचीन परंपरा के अंतर्गत पतंग जरूर उड़ाना चाहिए। इससे न केवल हम अपनी संस्कृति से जुड़े रहेंगे बल्कि पतंग उड़ाने से हमारा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी बना रहता है।

इस अवसर पर राज्यमंत्री डॉ जी एस धर्मेश ने भी इस आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि इस महोत्सव में सभी दलों के लोग शामिल होते हैं। इससे सभी में समानता एकता और भाईचारे का संदेश जाता है। इस तरह के आयोजन शहर में होंगे तो आपसी कटुता भी दूर होगी। मकर संक्रांति पर जिस तरह से दान का महत्व है तो वही पतंगबाजी भी भारतीय संस्कृति से जुड़ा हुआ अंग है और इस संस्कृति को हमें अपनाना चाहिए।

रिवर कनेक्ट अभियान द्वारा यमुना आरती स्थल पर यमुना किनारे की तलहटी में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में पतंगोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के हजारों लोगों ने भाग लेकर मकर संक्रांति पर्व का आनन्द लिया। महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों ने भी आसमान में उड़ती पतंग पर खूब जोर आजमायश की। शाम 6 बजे यमुना मैया की विशेष आरती का आयोजन किया गया। आरती नंदन श्रोतिया द्वारा की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक ब्रज खंडेलवाल, डॉ. देवाशीष भट्टाचार्य, शशिकांत उपाध्याय, दीपक राजपूत, राहुल, पद्मिनी अय्यर, श्रवन कुमार, रिमझिम वर्मा, अमित कोहली, जुगल श्रोत्रिया, डॉ. हरेन्द्र गुप्ता आदि उपस्थित थे।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/K7TYmtMzREv5Os7R2Lgzy8

Related Articles