Home » कानून का पाठ पढ़ाने वाली खाकी खुद उड़ा रही नियम की धज्जियां, लॉकडाउन में बीच चौराहे पर की पार्टी

कानून का पाठ पढ़ाने वाली खाकी खुद उड़ा रही नियम की धज्जियां, लॉकडाउन में बीच चौराहे पर की पार्टी

by admin

आगरा। सोशल मीडिया पर लॉकडाउन के दौरान बीच सड़क पर खाकी द्वारा बर्थडे पार्टी मनाए जाने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप साफ़ तौर पर देख सकते हैं कि कानून का पाठ पढ़ाने वाली वर्दीधारी पुलिस खुलेआम पार्टी का जश्न मनाते हुए कानून का मजाक उड़ा रही है।

लॉकडाउन में जहां लोगों को घरों से बेवजह बाहर निकलने की अनुमति नहीं है तो वहीं रात के अंधेरे में पुलिसकर्मी खुलेआम इलाके के लड़कों के साथ में स्कॉर्पियो के बोनट पर बर्थडे पार्टी मना रहे हैं। वायरल हो रहा यह वीडियो शाहगंज थाना क्षेत्र के चौकी सराय ख्वाजा का है। चौकी सराय ख्वाजा पर तैनात सब इंस्पेक्टर ईश्वर कुमार तोमर और चौकी पर तैनात तमाम पुलिसकर्मी इलाकों के लड़के भोला पंडित, दीपक और अन्य लड़कों के साथ में कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

लॉकडाउन के वक्त वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है तो वही चंद पुलिसकर्मियों के अंगरक्षक बने हुए यह लड़के खाकी वर्दीधारियों के साथ में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के आदेश को ठेंगा दिखा रहे हैं।

2 मिनट 7 सेकंड की यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है जो पुलिस के आला अधिकारियों तक पहुंची है। इस मामले में पुलिस के आलाअधिकारी थाना शाहगंज के सरायख्वाजा पर तैनात पुलिसकर्मियों से खासे नाराज नजर आ रहे हैं। अब देखना होगा कि सराय ख्वाजा पुलिस कर्मियों द्वारा उड़ाई गई धज्जियां आलाधिकारी किस तरीके से पार्टी मनाने वाले वर्दीधारियों पर चाबुक चलाता है।

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=1203404746668775&id=530430383966218

Related Articles