Home » खाकी पर फिर लगा दाग, अवैध वसूली का वीडियो हुआ वायरल

खाकी पर फिर लगा दाग, अवैध वसूली का वीडियो हुआ वायरल

by pawan sharma

आगरा। कहावत है कि एक गन्दी मछली पूरे तलाब को गन्दा कर देती है। आजकल ऐसा ही कुछ आगरा पुलिस में देखने को मिला रहा है। आगरा छत्ता थाने में तैनात कुछ पुलिसकर्मियों ने इस बार खाकी पर दाग लगाया है। सोमवार को छत्ता थाने के ओलिस कर्मियो का यमुना किनारे पर ट्रक और बड़े वाहनों से अवैध वसूली करते हुए वीडियो वायरल हो गया। ट्रैफिक के लिए लगाये गए पुलिसकर्मियों का वसूली का वीडियो वायरल होते ही पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया। इस वीडियो में साफ़ दिखाई दे रहा है की कैसे खाकी वाहनों से उस क्षेत्र से गुजरने का पैसा ले रही है।

पुलिस पर अवैध वसूली के आरोप लगातार लगते रहे हैं और उनकी वीडियो इन आरोप को सही साबित कर देती है। लेकिन इसके बाबजूद खाकी अपने आप को बदलने के लिए तैयार नहीं है।

आपको बताते चले कि आगरा के कप्तान लाल बुलेट पर सवार होकर शहर की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगे हुए है और उन्हीं के अधीनस्थ उनकी सोच को पलीता लगा रहे है लेकिन यह देखना होगा की इस वायरल वीडियो के बाद शहर के कप्तान ऐसे पुलिसकर्मियों पर क्या कार्यवाही करते है।

Related Articles

Leave a Comment