Home » प्रधान के परिवार में बदमाशो का खूनी खेल, लूटपाट का विरोध करने पर बुजुर्ग महिला की हत्या

प्रधान के परिवार में बदमाशो का खूनी खेल, लूटपाट का विरोध करने पर बुजुर्ग महिला की हत्या

by pawan sharma

आगरा। थाना बसई जगनेर क्षेत्र में सोमवार की रात बदमाशों ने नया गांव के ग्राम प्रधान के परिवार पर जमकर कहर बरपाया। हथियारबंद बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर और करीब दो घंटे तक लूटपाट की। लूटपाट का विरोध करने पर अज्ञात बदमाशों ने बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। इस पूरी घटना की मंगलवार तड़़के सुबह ग्राम प्रधान के परिजनों और ग्रामीणों को हुई। घर मे खून ही खून और घर की स्थिथि देखकर सभी के रोंगटे खड़े हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना दी। घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधिकारी मय फोर्स के साथ घटना स्थल पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों से पूरी घटना की जानकारी ली और घटनास्थल की बारीकी से छानबीन के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा और फिर शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया

घटना सोमवार देर की है। ग्राम प्रधान धारा जीत सिंह के चचेरे भाई हेत सिंह के घर पर बदमाशों ने धावा बोला। अज्ञात बदमाशों ने परिवार के सभी लोगो को बंधक बनाया और घंटो तक लूटपाट करते रहे। हेत सिंह और उनकी मां संतो देवी (70) ने बदमाशों का विरोध किया तो उन्हें बेरहमी से पीटा। इस बीच हेत सिंह ने शोर मचा दिया तो बदमाशों ने गोली चला दी जो मां संतो देवी को लगी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। फायरिंग की आवाज से ग्रामीणों के जागने पर बदमाश भाग गए। 

सूचना मिलते ही मृतक संतो देवी का भतीजा धारा जीत सिंह ग्रामीण के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बदमाशों की घेराबंदी का प्रयास किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थाना पुलिस के साथ अधिकारी गांव पहुंच गए। घटनास्थल पर छानबीन की गई, लेकिन बदमाशों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। घर मे लूटपाट हुई है और एक महिला की मौत भी हुई है। मृतका के परिजनों ने दो लोगो पर हत्या और डकैती में शामिल होने का आरोप लगाया है।

Related Articles

Leave a Comment