Home » विश्व पृथ्वी दिवस पर केजीबी फाउंडेशन ने शुरू की पर्यावरण बचाने की मुहिम

विश्व पृथ्वी दिवस पर केजीबी फाउंडेशन ने शुरू की पर्यावरण बचाने की मुहिम

by pawan sharma

आगरा। विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य पर केजेबी फाउंडेशन संस्था की ओर से शहरवासियों को पर्यावरण को बचाने और उसके प्रति लोगों को जागरूक बनाने के उद्देश्य को लेकर वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ जन जागरूकता मुहिम की शुरुआत की गई है। संस्था की ओर से इस मुहिम की शुरुआत जनकपुरी पार्क में वृक्षारोपण कर की गई। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में संस्था द्वारा संचालित विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया और संस्था के पदाधिकारियों के साथ पौधे लगाकर जन जागरूकता मुहिम की शुरुआत की।

केजेबी फाउंडेशन संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष विनय गुप्ता ने बताया कि आज विश्व पृथ्वी दिवस है लेकिन लगातार हो रहे पेड़ पौधों के कटान के कारण से पृथ्वी का संतुलन बिगड़ रहा है। इसलिए आज वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ मुहिम की शुरुआत की जा रही है। इस मुहिम के तहत संस्था के द्वारा जगह जगह पर वृक्षारोपण का कार्य किया जाएगा और उनकी देखभाल भी की जाएगी।

संस्था से जुड़े लोगों ने बताया की वृक्षारोपण से प्रकृति का संतुलन ही नहीं मानव का अस्तित्व भी बचा रहता है। हम सबका मानव होने के नाते सांस्कृतिक दायित्व है कि हम वृक्षारोपण कर उनकी देखभाल करें और अपनी धरती को हरा भरा बनाए जिससे हमारे आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण मिल सके।

वृक्षारोपण के दौरान छात्रों ने पौधों का रोपण किया और इनको अपना अपना नाम दिया जिससे कि वह उनकी अपने भाई बहन की तरह देखभाल कर सके। कार्यक्रम में संस्था के सदस्य हिमांशु शर्मा, अंश वर्मा, हितेश धनवानी, दीक्षा, विशाल सिंह उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Comment