Home » केन्याई प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो बघेल के साथ किया ताजमहल का दीदार

केन्याई प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो बघेल के साथ किया ताजमहल का दीदार

by admin

Agra. केन्या सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं अध्यक्ष न्यायमूर्ति मार्था के. कोमे के नेतृत्व में केन्याई न्यायपालिका के सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल आज आगरा पहुँचा। उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल के साथ ताजमहल का भ्रमण किया। ताजमहल को बेहद नजदीकी से देखकर केन्यायी प्रतिनिधि मंडल काफी उत्साहित नजर आया। इस दौरान उन्होंने ताजमहल के इतिहास और वास्तुकला की जानकारी भी ली।

लेडी जस्टिस फिलोमीना मुईलु, केन्या की उप मुख्य न्यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट की उपाध्यक्ष अपने कुछ सहयोगी न्यायाधीशों और केन्याई न्यायपालिका के अधिकारियों के साथ ताजमहल देखने के लिए आगरा आई थी। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने उन्हें ताजमहल का भ्रमण कराया। केन्यायी प्रतिनिधि मंडल ने लगभग डेढ़ घंटा ताजमहल में बिताया और इस दौरान ताजमहल के इतिहास और वास्तुकला की जानकारी ली। इन पलों को यादगार बनाने के लिए उन्होंने जमकर फोटो भी खिंचवाए।

केन्याई न्यायपालिका के सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल 2 मार्च से 15 मार्च तक भारत के दौरे पर है। अपनी इस यात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने 10 मार्च को नई दिल्ली में कानून और न्याय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के साथ बैठक की थी जिसमें दोनों देशों के बीच कानूनी क्षेत्र में आपसी सहयोग पर चर्चा हुई थी।

लेडी जस्टिस फिलोमीना मुईलु, केन्या की उप मुख्य न्यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट की उपाध्यक्ष अपने कुछ सहयोगी न्यायाधीशों और केन्याई न्यायपालिका के अधिकारियों के साथ ताजमहल देखने के लिए आगरा भ्रमण पर आए। आगरा के निवासियों की ओर से प्रो. बघेल और उनके सहयोगी गौरव शर्मा, नवीन गौतम, गौरव राजावत और संजय अरोरा ने उनके आगरा भ्रमण को और ज्यादा सुविधाजनक बनाया और इन गणमान्य व्यक्तियों की मेहमाननवाजी की। प्रतिनिधिमंडल ताज की सुंदरता से मंत्रमुग्ध थे ही, साथ ही आगरा में आतिथ्य सत्कार से भी खुश नजर आए। आगरा में अपने छोटे प्रवास का आनंद लेने के बाद, वे वापस नई दिल्ली लौट गए।

Related Articles

Leave a Comment