Home » कीठम बना अय्याशी का अड्डा, पैसे वसूल कर कर्मचारी ही कर रहे पहरेदारी, पेड़ कटान भी जारी

कीठम बना अय्याशी का अड्डा, पैसे वसूल कर कर्मचारी ही कर रहे पहरेदारी, पेड़ कटान भी जारी

by admin

Agra. आगरा एक वैश्विक पर्यटन नगरी है। ताजमहल न सिर्फ आगरा शहर बल्कि भारत देश की भी शान है। ताज के अलावा भी आगरा में कई भ्रमणीय स्थल है। इन्ही में से एक सूर सरोवर पक्षी विहार कीठम भी है। कीठम में भालू संरक्षण केंद्र, सरोवर, झील, विदेशी पक्षी के साथ साथ कई शानदार प्राकृतिक दृश्य देखने को मिलते हैं लेकिन अब कीठम अय्याशी का अड्डा बनता जा रहा। यहाँ तैनात कर्मचारी खुलेआम युवाओं को कीठम में अय्याशी कर आ रहे हैं और उनसे पैसे वसूल रहे हैं।

वन विभाग के कर्मचारी अय्याश युवक युवतियों के पहरेदार बन गए हैं। वन विभाग के कर्मचारी किस तरह से अय्याशी करा रहे हैं, इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। यहां खुले आम वन क्षेत्र की आड़ में अय्याशी कराने का खुलेआम कारनामा चल रहा है। यही नहीं यहां के कर्मचारी पैसे वसूल कर पहरेदारी की भी जिम्मेदारी ले रहे हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कीठम झील को लोगों के मनोरंजन के लिए विकसित किया गया था लेकिन वन कर्मचारियों ने अब इसे अश्लीलता और अय्याशी का अड्डा बना दिया है। बता दें कि युवक-युवतियाँ अश्लीलता के इरादे से कीठम में पहुंचते हैं। बड़ी बात यह है कि यहां के वन कर्मी युवक-युवतियों को सुरक्षित स्थान भी उपलब्ध कराते हैं और उसी स्थान पर खड़े होकर पहरेदारी भी करते हैं ताकि कोई व्यक्ति अंदर चल रही रासलीला में भंग न डाल सके। यहां पर बहुत सारी चीजें आपत्तिजनक मिली जिससे साफ होता है कि वन कर्मचारी खुलेआम कीठम क्षेत्र को अय्याशी का अड्डा बना चुके हैं।

पेड़ो का भी हो रहा है कटान

कीठम से हरे पेड़ भी काटे जा रहे हैं। इसके लिए भी वन विभाग के कर्मचारी जिम्मेदार हैं क्योंकि कुछ रकम पाने के लिए यहां तैनात कर्मचारी हरे पेड़ों को भी कटवा देते हैं। कई ऐसी वीडियो वायरल हो रही हैं जिसमें हरे पेड़ काटे जा रहे हैं और उनकी टहनियों को सिर पर रखकर लोग ले जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Comment