
आगरा। संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस को कांग्रेसियों ने बड़े ही श्रद्धाभाव के साथ मनाया। जिला कांग्रेस और शहर कांग्रेस कार्यालय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस विचार गोष्ठी की शुरुआत कांग्रेस कार्यालय पर डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करके की गई। सभी कांग्रेसियों ने पुष्प अर्पित कर संविधान निर्माता बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद विचार गोष्ठी की शुरुआत हुई। सभी कांग्रेसियो ने अपने विचार रख बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही दलित समाज के उत्थान के लिए उनकी ओर से किए गए कार्यों की सराहना की। कांग्रेसियों का कहना था कि बाबा साहब ने देश को एक ऐसा संविधान दिया है जो किसी भी देश के पास नहीं है।
इस संविधान में डॉ भीमराव अंबेडकर ने ऐसी व्यवस्था की है जिसके कारण पूरे देश से धर्म और विशेष वर्ग की दीवार ख़त्म हो गयी और सभी देशवासियों को समानता का अधिकार मिला।
इस दौरान कांग्रेसियो ने भाजपा को भी आड़े हाथ लिया उनका कहना था कि आज कुछ ताकतें बाबा साहब के संविधान को तोड़ने का काम कर रही है जिन्हें उनके मंसूबो में कामयाब नहीं होने दिया जायेगा। इस दौरान कांग्रेसियों ने बाबा सहाब के पदचिन्हो और उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। जिससे देश और शहर में भाईचारा बना रहे।
Be the first to comment