Home » ज्योतिरादित्य सिंधिया और आगरा कांग्रेसियों के साथ हुई बैठक में गूंजा प्रदेश अध्यक्ष को बदलने का सवाल

ज्योतिरादित्य सिंधिया और आगरा कांग्रेसियों के साथ हुई बैठक में गूंजा प्रदेश अध्यक्ष को बदलने का सवाल

by pawan sharma

आगरा। लोकसभा चुनाव लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ पश्चमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी और कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया भी पूरी तरह से जुट गए हैं। तीन दिनों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया मैराथन बैठक कर यूपी की संगठन की जमीनी हकीकत जानने में जुट गए है। बुधवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आगरा कांग्रेस संगठन के पादधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ने हर पदाधिकारी से वार्ता कर आगरा लोकसभा चुनाव की स्थिति को जाना और वहाँ संगठन कैसा है इसकी जानकारी ली। सभी लोगों ने अपने अपने विचार रखे।

बैठक कै दौरान कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्पष्ट शब्दो में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को बदलने या न बदलने के सवाल पूछा। इस सवाल पर कुछ लोग अटके तो किसी ने बेबाक होकर जवाब दिया। इतना ही नहीं संगठन में कौन कौन पदाधिकारी काम कर रहा है, आम व्यक्ति के लिए कांग्रेसी रोड पर है या नही, जो व्यक्ति चुनाव लड़ना चाहते है उनकी क्या स्थिति है वो कांग्रेसी है या नही इस सभी की जानकारी ली। इस बैठक के दौरान यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को हटाए जाने का संवाल गूँजता रहा। सभी के साथ बैठक करने के दौरन ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने अपने क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन कर कांग्रेस को मजबूत करने और मोदी सरकार की खामियों से जनता को रूबरू कराने के निर्देश दिए हैं।

कांग्रेसियों ने बताया कि कॉन्ग्रेस पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य के साथ बैठक सकारात्मक रही संगठन पर मजबूत करने और लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई, साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को बदला जाए या नहीं यह सवाल कांग्रेस कार्यालय में सुबह से शाम तक गूंजता रहा क्योंकि ज्योतिरादित्य सिंधिया संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दे रहे थे।

इस बैठक में जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, कार्यवाहक शहर अध्यक्ष हाजी ज़मील उददीन कुरैशी, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नदीम नूर, भानु भदौरिया, अनवर सिदृदीकी, हाज़ी अबरार, अदनान कुरैशी, अजय बाल्मीकि, उपेन्द्र सिह, भारत भूषण गप्पी, गोपाल गुरू आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment