Home » आगरा पहुंचे जेपी नड्डा-सीएम योगी, बैठक हुई शुरू, जाने किन मुद्दों पर हुई चर्चा, कौन रहा शामिल

आगरा पहुंचे जेपी नड्डा-सीएम योगी, बैठक हुई शुरू, जाने किन मुद्दों पर हुई चर्चा, कौन रहा शामिल

by admin
JP Nadda-CM Yogi reached Agra, meeting started, know which issues were discussed, who was involved

आगरा। रविवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा पहुंच चुके हैं। सीएम योगी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में आगरा में स्वागत द्वार बनाए गए। जैसे ही आगरा एयरपोर्ट से गाड़ियों का काफिला होटल ताज़ विलास की ओर रवाना हुआ रास्ते में जगह-जगह भारी संख्या में मौजूद कार्यकर्ता अपने नेताओं का स्वागत कर रहे थे। खेरिया मोड़ चौराहे पर महिला कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ में पुष्प वर्षा कर स्वागत और अभिनंदन किया।

दरअसल 2022 का चुनावी बिगुल बज चुका है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल चुनाव मैदान में है। संगठनात्मक दृष्टि से कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ चुनावी चर्चा करने के लिए तकरीबन 6 घंटे तक होटल ताज विलास में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंथन करेंगे।

इस चुनावी मंथन में ब्रज क्षेत्र के सभी जिलों को शामिल किया गया है। मंच पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा, सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश के भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष मौजूद हैं। मंच पर उनके साथ राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन भी मौजूद हैं। भाजपा संगठन की दृष्टि से ब्रज क्षेत्र के सभी विधायक और सांसदों को भी इस बैठक में आमंत्रित किया गया है।

बैठक में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश और केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश जारी किये जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं के हौसला अफजाई के साथ मान सम्मान और स्वाभिमान में कहीं कोई कमी ना रहे। इसके लिए संगठन को भी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। विपक्ष चुनावी माहौल में कहां हावी हो सकता है इस बात पर भी मंथन किया जा रहा है। इस संगठनात्मक बैठक में इस बात की भी समीक्षा की जा रही है कि अब तक के विधायक और सांसदों से क्षेत्र की जनता कितनी संतुष्ट है।

Related Articles