Home » बसपा कार्यकर्ताओं के निशाने पर आ रहे हैं जॉन कॉर्डिनेटर सुनील चित्तौड़, जानिए क्यों

बसपा कार्यकर्ताओं के निशाने पर आ रहे हैं जॉन कॉर्डिनेटर सुनील चित्तौड़, जानिए क्यों

by pawan sharma

आगरा। बसपा का गढ़ कहे जाने वाली दलितों की राजधानी आगरा में बसपा का किला ढहता चला जा रहा है। बसपा के कद्दावर नेता और कार्यकर्ता लगातार पार्टी को छोड़ कर अन्य दलों में शामिल हो रहे है। पिछले दिनों बसपा के तीन पूर्व विधायकों ने एक साथ हाथी की सवारी छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया था और अब पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के भाजपा को जॉइन करने की चर्चा जोरों पर चल रही है। बसपा के कद्दावर नेताओं के पार्टी छोड़ने से कार्यकर्ता भी नाराज है और उनका मनोबल भी टूटने लगा है। बसपा कार्यकर्ता इसके लिए बसपा के जॉन कॉर्डिनेटर सुनील चित्तौड़ को जिम्मेदार मान रहे है।

बसपा के एक कार्यकर्ता की जॉन कोऑर्डिनेटर सुनील चित्तौड़ से फोन में वार्ता का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में बसपा कार्यकर्ता पार्टी नेताओं के बसपा छोड़ने और पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के भाजपा जाने की चर्चाओं से व्यथित मालूम पड़ रहा है। बसपा के यह कार्यकर्ता जॉन कोऑर्डिनेटर सुनील चित्तौड़ को बसपाइयों के पार्टी छोड़ने के लिए जिम्मेदार ठहरा रहा है। इतना ही नही उसने साफ कहा कि अगर इसी तरह से बसपा नेता और कार्यकर्ता पार्टी छोड़ने लगे तो क्या आगरा सुरक्षित लोकसभा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा कैसे जीतेंगे। यह कार्यकर्ता इतने पर ही नही रुका उसने आत्फ़ कहा कि अगर आगरा जिले की दोनो सीट बसपा हारती है तो उसकी जिम्मेदार सुनील चित्तौड़ ही होंगे।

जॉन कोऑर्डिनेटर सुनील चित्तौड़ को लेकर पहले भी कार्यकर्ता और संगठन के पदाधिकारी अपनी नाराजगी जता चुके है लेकिन कभी किसी कार्यकर्ता या पदाधिकारी ने सामने आकर विरोध नही किया। क्योंकि सुनील चित्तौड़ का कद संगठन में बहुत बड़ा है।

फिलहाल बसपा कार्यकर्ता वायरल हुए इस ऑडियो से साफ है कि बसपा संगठन में कुछ भी ठीक नही है और जॉन कोऑर्डिनेटर सुनील चित्तौड़ से कार्यकर्ता नाराज है जिसका खामियाजा लोकसभा चुनाव में बसपा को भुगतना पड़ सकता है।

Related Articles

Leave a Comment