आगरा। अगर आप दसवीं पास हैं तो इंडियन ओवरसीज बैंक ने निकाली हैं भर्तियां। 15 जून है लास्ट डेट।
इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। कुल 20 पद हैं। अगर आप हाईस्कूल पास हैं तो आप आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया एक जून से शुरू हुई है, जो 15 जून 2022 तक चलेगी। #Indian Overseas Bank
आयु सीमा
आपकी आयु की गणना एक मई 2022 को 18 से 26 साल तक होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को पांच साल तक की छूट दी जाएगी।
ऐसे होगा चयन
आवेदन करने के बाद आपको आनलाइन परीक्षा देनी होगी। इसके बाद फिजिकल टेस्ट भी होगा।#JoBAlert
![](https://moonbreaking.com/wp-content/uploads/2022/06/in-house-add-3-1024x140.jpg)
ऐसे कर सकते हैं आवेदन
आवेदन आनलाइन किए जा सकते हैं। अभ्यर्थी को इंडियन ओवरसीज बैंक की वेबसाइट iob.in पर जाना होगा। इसके बाद करियर पर जाकर क्लिक करना होगा। फिर सिक्योरिटी गार्ड भर्ती पर के लिंक पर जाकर अपनी सभी जानकारियां देनी होंगी।
अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…
https://chat.whatsapp.com/Bd1V2ia1YGyCMbk8QApuWF