Home » सपा से अब जयंत चौधरी जाएंगे राज्यसभा, डिंपल को नहीं दिया टिकट

सपा से अब जयंत चौधरी जाएंगे राज्यसभा, डिंपल को नहीं दिया टिकट

by admin
Jayant Chaudhary will now go to Rajya Sabha from SP, Dimple was not given ticket

लखनऊ (26 May 2022 )। समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा के लिए एक और प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। अब जयंत चौधरी जाएंगे राज्यसभा।

ससमाजवादी पार्टी ने गुरुवार को अपने टिवटर हैंडल पर इसकी घोषणा की। उन्होंने लिखा कि जयंत चौधरी समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल से राज्यसभा के लिए संयुक्त प्रत्याशी होंगे। बता दें कि उत्तर प्रदेश में 11 राज्यसभा सीटों के लिए यह चुनाव हो रहे हैं। बुधवार को सपा ने कपिल सिब्बल को अपना समर्थन दिया था। उन्होंने बुधवार को ही नामांकन दाखिल किया था।

बता दें कि इससे पहले बुधवार तक सपा की ओर से डिंपल यादव को भेजे जाने की चर्चाएं थी। लेकिन गुरुवार को पार्टी ने इसके इतर जयंत चौधरी को भेजने का फैसला किया। सपा और रालोद ने विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ा था।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, यूपी की 11 सीटों के लिए चुनाव 10 जून को होगा। इन सभी 11 सदस्यों का कार्यकाल चार जुलाई को समाप्त हो रहा है। नामांकन 24 मई से शुरू हो गए हैं। यह 31 मई तक चलेंगे। एक जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद तीन जून तक नाम वापसी के लिए समय दिया गया है। 10 जून को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। शाम पांच बजे से मतगणना होगी।

बता दें कि राज्यसभा की 11 सीटों के लिए जोरदार घमासान चल रहा है। यूपी में कुल 403 विधायक हैं। इनमें दो सीटें रिक्त हैं। ऐसे में अभी 401 विधायक हैं। एक सीट के लिए 36 विधायकों का वोट चाहिए। भाजपा गठबंधन के पास 273 विधायक हैं। ऐसे में वह सात सीट आसानी से जीत सकती है। सपा के पास 125 विधायक हैं। वह तीन सीट पर चुनाव जीत सकती है। इसके बाद 11वीं सीट के लिए जोरदार घमासान होगा। क्योंकि राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के दो, कांग्रेस के दो और बसपा के एक विधायक है। जनसत्ता दल के दो विधायकों का समर्थन ​बीजेपी को मिल सकता है। ऐसे में वह यह सीट जीत सकती है। जबकि कांग्रेस और बसपा का किसी भी दल से गठबंधन नहीं है।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/Bd1V2ia1YGyCMbk8QApuWF

Related Articles